टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने बीते साल 12 अक्टूबर को शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला। 2 अगस्त को युविका चौधरी ने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया। इसमें उनके पति प्रिंस ने सरप्राइज की बरसात कर दी।