हाल ही में एक के बाद एक कई सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंधे हैं। अभी कुछ ही समय पहले एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं, अब टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 3 फरवरी को करिश्मा का हल्दी फंक्शन था और उसके बाद 4 फरवरी को मेहंदी समारोह की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। आज करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग सात फेरे लेने जा रही हैं। उनकी शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और कई तस्वीरें वीडियोज भी सामने आ रही हैं, जिनमें करिश्मा अपनी शादी के सभी फंक्शन को खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं।