फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी आज, गोवा में कर रहीं डेस्टिनेशन वेडिंग

Sat, 05 Feb 2022 10:33 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा - फोटो : social media
हाल ही में एक के बाद एक कई सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंधे हैं। अभी कुछ ही समय पहले एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं, अब टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी शादी को लेकर चर्चा में हैं।  3 फरवरी को करिश्मा का हल्दी फंक्शन था और उसके बाद 4 फरवरी को मेहंदी समारोह की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। आज करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग सात फेरे लेने जा रही हैं। उनकी शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और कई तस्वीरें वीडियोज भी सामने आ रही हैं, जिनमें करिश्मा अपनी शादी के सभी फंक्शन को खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय से रिलेशनशिप में था कपल-
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लंबी रिलेशनशिप के बाद एक स्टेप आगे बढ़कर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और इसके बाद दोनों दोस्त बने फिर एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद आखिर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने दुबई में सगाई की थी।
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
गोवा में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग-
प्री वेडिंग फंक्शन पूरे होने के बाद आज 5 फरवरी 2022 को करिश्मा अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा तन्ना ने भी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की है। दोनों गोवा के एक फाइव स्टार होटल में सात फेरे लेंगे। हल्दी मेहंदी की तस्वीरों में दोनों खूब एंजॉय करते नजर आ  रहे हैं। जहां करिश्मा तन्ना गर्ल गैंग के संग डांस करती नजर आईं तो वहीं वरुण उनकी मेहंदी को सुखाते दिखाई दिए।

4 of 5
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media
कोविड प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन-
करिश्मा और वरुण की शादी में वैसे तो अनीता हसनंदानी, रिद्धिमा पंडित और एकता कपूर जैसे कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में उनका परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं। करिश्मा और वरुण ने अपनी शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन इसके साथ ही सभी कोविड गाइडलाइन्स का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की तस्वीरें - फोटो : insta
दो रीति रिवाज से करेंगी शादी-
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा साउथ इंडियन और गुजराती रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने भी बंगाली और मलयालम रीति-रिवाज से शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें