कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर गिन्नी चतरथ की फोटोज वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
दरअसल हाल ही में कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने अपने एक दोस्त का बेबी शावर अटेंड किया। इस दौरान गिन्नी ने जमकर फोटोज क्लिक करवाए जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। फोटोज में गिन्नी के चेहरे पर ग्लो साफ तरीके से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
Kapil Sharma Ginni
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिन्नी प्रेग्नेंसी के पांचवे या छठे महीने में हैं। कार्यक्रम में गिन्नी ने डार्क ब्लूक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं फोटोज में कपिल शर्मा की पूरी टीम मौजूद है जो काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इससे पहले हाल ही में गिन्नी कपिल के साथ फिल्म एंग्री बर्ड्स 2 देखने गई थीं। इस दौरान उनके साथ पति कपिल और सास भी मौजूद थीं। इन फोटोज में भी गिन्नी का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले कपिल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि परिवार के सभी लोग बेबी को लेकर काफी खुश हैं। हम नहीं जानते कि लड़की होगी या लड़का। जो भी हो, हम सभी बस एक स्वस्थ बच्चे की कामना कर रहे हैं। हम सभी खुश हैं और बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।