क्रिकेटर युवराज सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक तरफ जहां उन्हें लोगों की शुभकामनाएं मिल रही हैं वहीं दूसरी ओर उनकी भाभी और पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी आकांक्षा शर्मा ने युवराज और उनकी दुल्हन हेजल कीच को लेकर एक आशंका जताई है। आकांक्षा चाहती हैं कि हेजल युवराज की मां से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
हेजल सास से बनाकर रखें दूरी, युवराज की भाभी ने जताई उम्मीद
2 of 5
- फोटो : Twitter
आकांक्षा शर्मा की शादी युवराज सिंह के बड़े भाई जोरावर से हुई थी। लेकिन आकांक्षा के मुताबिक उनकी मां शबनम ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया और उनकी शादीशुदा जिंदगी को खराब कर दिया। अभी तक वो अपने इस अतीत से उबर नहीं पाई हैं।
विज्ञापन
हेजल सास से बनाकर रखें दूरी, युवराज की भाभी ने जताई उम्मीद
3 of 5
- फोटो : Twitter
चूंकि अब उनके देवर युवराज शादी के बंधन में बंधे हैं, ऐसे में जब उनसे युवराज की शादी को लेकर पूछा गया तो उनका रिएक्शन चौंकाने वाला था। स्पॉटबॉय डॉट कॉम के मुताबिक, आकांक्षा ने कहा,' मैं प्रार्थना करती हूं कि युवराज और हेजल अकेले रहें और उनकी मां शबनम उनके बीच में कोई रुकावट ना डालें। हेजल बहुत लकी हैं कि युवी से उनकी शादी हुई। युवी बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। कम से कम मेरे पति की तरह तो नहीं हैं। युवराज भी अपनी मां की कोई रोक टोक बर्दाश्त नहीं करेंगे और वैसे भी वो तीन दिन से ज्यादा दिल्ली में रहते भी नहीं हैं।'
हेजल सास से बनाकर रखें दूरी, युवराज की भाभी ने जताई उम्मीद
4 of 5
आकांक्षा का ये बयान बेहद चौंकाने वाला है। बता दें कि 'बिग बॉस 10' में भाग लेने के दौरान उन्होंने युवराज की मां शबनम पर जमकर हमला बोला था और कई ऐसे खुलासे किए थे जिसने सभी के होश उड़ा दिए थे। आकांक्षा के मुताबिक, हनीमून पर भी उनकी मां ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा। यहां तक कि उन्हें बच्चा पैदा करने के लिए भी फोर्स किया गया। हालांकि शबनम सिंह ने इन सभी आरोपों को नकार दिया था।
हेजल सास से बनाकर रखें दूरी, युवराज की भाभी ने जताई उम्मीद
5 of 5
- फोटो : Twitter
अब इन बातों में कितनी सच्चाई थी ये तो पता नहीं पर इसकी वजह से पूरे परिवार की छवि खूब खराब हुई। अब आकांक्षा ना तो अपने पति के साथ हैं और ना ही सास के साथ। उनकी शादी सिर्फ चार महीने चली लेकिन वो चाहती हैं कि युवराज और हेजल हमेशा खुश रहें और मां शबनम सिंह से दूरी बनाकर रखें। देखते हैं कि अब इस पर युवराज का क्या रिएक्शन आता है।