टीवी धारावाहिक बालिका वधू से हर घर में जाना-पहचाना चेहरा बन गईं प्रत्यूषा बनर्जी की मौत को 15 दिन हो गए हैं। अभी तक उनकी मौत पर कुछ साफ नहीं हो सका है, अब प्रत्यूषा की मां ने इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मां ने लिखी मुख्यमंत्री फडनवीस को चिट्ठी
2 of 7
प्रत्यूषा बनर्जी की मां सोमा बनर्जी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने प्रत्युषा की 1 अप्रैल को हुई मौत से अब तक की जांच पर कई सवाल उठाते हुए क्राइम ब्रांच से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मां ने लिखी मुख्यमंत्री फडनवीस को चिट्ठी
3 of 7
सोमा ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा है कि वो राहुल राज ही है जिसनें उसकी बेटी को मार डाला। राहुल की हरकतों ने ही प्रत्यूषा की जान ले ली। सोमा का कहना है कि ना सिर्फ प्रत्यूषा बल्कि कितनी ही लड़कियों को राहुल ने छला है और उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए।
प्रत्यूषा की मां ने लिखी मुख्यमंत्री फडनवीस को चिट्ठी
4 of 7
प्रत्यूषा की मां ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा है कि पुलिस ने जांच में राहुल की तरफदारी की। उसको इस बात के लिए मौका दिया गया कि वो अपने खिलाफ सबूतों को नष्ट कर सके।
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मां ने लिखी मुख्यमंत्री फडनवीस को चिट्ठी
5 of 7
प्रत्यूषा की मां ने महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री रंजीत पाटिल, मुंबई पुलिस कमिश्नर दत्तात्रेय पडसालगावकर और जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस देवेन भारती पर भी उनकी बात ना सुनने की बात चिट्ठी में लिखी है।
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मां ने लिखी मुख्यमंत्री फडनवीस को चिट्ठी
6 of 7
प्रत्यूषा की मां ने राहुल पर उनको धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि राहुल उनको इस केस में सक्रियता को लेकर धमका रहा है। राहुल को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था, बाद में उसको कोर्ट से राहत मिल गई।