फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना का पल्लू पकड़कर प्रभास ने ‘जुम्मे की रात है’ गाने पर लगाए ठुमके, अंदाज ऐसा देखते रह गए लोग

Thu, 22 Aug 2019 06:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Raveena Tandon and Prabhas - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
चर्चित डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के सीजन 9 का कैनवस इतना बड़ा हो चुका है कि बड़े से बड़ा स्टार भी अब इस शो पर अपनी फिल्म की रिलीज से पहले आना ही चाहता है। सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस इस बार ये शो बना रहा है तो जब भी कोई स्टार यहां पहुंचता है तो उन्हें लेकर भी बातें खूब होती हैं। इस बार सलमान का कनेक्शन बना बाहुबली स्टार प्रभास से जो अपनी फिल्म साहो की हीरोइन श्रद्धा कपूर के साथ यहां पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 4
Prabhas with other celebrities on Nach Baliye set - फोटो : twitter
शो की शूटिंग के दौरान इसके निर्णायकों और मेहमानों ने आपस में खूब मस्ती की। शो को होस्ट कर रहे मनीष पॉल ने प्रभास की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा, ‘’पूरा देश सुपरस्टार प्रभास के स्वैग, शख्सियत और स्टाइल का दीवाना है, लेकिन वह दीवाने हैं अदाकारा रवीना टंडन की खूबसूरती और नजाकत के।‘’

यह भी पढ़ें:- सलमान से लेकर प्रभास-श्रद्धा सहित ये 10 सितारे हुए स्पॉट, देखें किस अंदाज में आए नजर
विज्ञापन

3 of 4
Prabhas with other celebrities on Nach Baliye set - फोटो : twitter
माहौल में मस्ती घुलते ही सबसे पहला चौका मारा मशहूर कोरियोग्राफर और इस शो के जज अहमद खान ने। उन्होंने प्रभास से ‘हिंदी सिनेमा के भाईजान’ सलमान खान की नकल उतारने की फरमाइश कर डाली। शूटिंग पर मौजूद लोग ये देखकर चौंके कि आमतौर पर काफी शर्मीले दिखने वाले प्रभास बड़ी आसानी से इसके लिए तैयार हो गए। प्रभास ने रवीना को भी अपने साथ स्टेज पर बुला लिया और फिर सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘जुम्मे की रात है’ के मशहूर ठुमकों की हू ब हू नकल करके दिखा दी।

यह भी पढ़ें:- नंदिनी का किरदार ऑफर करते सलमान तो कभी ना नहीं करतीः श्रद्धा कपूर
विज्ञापन

4 of 4
Shraddha, Raveena and Prabhas - फोटो : twitter
इस एपिसोड में रवीना टंडन ने प्रभास के साथ अपने नृत्य का कौशल दिखाया है तो पावर कपल विशाल और मधुरिमा ने रवीना के ही हिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर जबरदस्त परफॉरमेंस दी। ये देखकर भला उर्वशी ढोलकिया कहां पीछे रहतीं, सेट पर मौजूद लोगों बताते हैं कि उन्होंने अपने जोड़ीदार अनुज सचदेवा के साथ इस एपिसोड में श्रीदेवी के हिट गाने ‘काटे नहीं कटते ये दिन ये रात’ पर बहुत ही शानदार नाच दिखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें