बिग बॉस 11 में अब कैप्टेनसी को लेकर घमासान मचा हुआ है। जहां विकास नहीं चाहते कि हिना कैप्टन बने तो वहीं हिना ने भी ठान लिया कि वे इस बार विकास को घर का कैप्टन नहीं बनने देंगी। शो में चल रहे टास्क में आकाश ने हिना के काम को आसान कर दिया है...
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
जी हां, 'पोल्ट्री फार्म टास्क' में सभी घरवाले कैप्टेनसी के चक्कर में एक-दूसरे से छीना-तानी में लगे हुए हैं। दरअसल, टास्क के अनुसार सोने की मुर्गी एक सोने का अंडा देगी जिसपर किसी एक कंटेस्टेंट का फोटो चिपका होगा। यदि उस अंडे को घर के किसी कंटेस्टेंट ने स्विमिंग पुल में गिरा दिया तो अंडे पर लगे फोटो वाले कंटेस्टेंट की कैप्टनसी के लिए दावेदारी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
लेकिन इसी रूल को देखते हुए घर में सब एक-दूजे से चाल रहे है। जहां विकास बिल्कुल भी नहीं चाहते है कि हिना को कैप्टनसी मिले तो वहीं अर्शी के लिए पूरा घर भिड़ता नजर आया। लेकिन जब विकास का बारी आई तो आकाश ने बड़ी चालाकी से विकास के अंडे को स्विमिंग पुल में गिरा उन्हें कैप्टन बनने से रोक लिया।
4 of 5
vikas Gupta
लेकिन इससे पहले हिना अपने अंडे को बचाने में कामयाब रही। बता दें कि हिना का अंडा फोड़ने के लिए विकास और उनकी ने टीम कड़ी मशक्कत की थी। लेकिन हिना ने आखिर अपने अंडे को फूटने नहीं दिया। घर में अभी तक केवल हिना का ही अंडा सेफ है जबकि पुनीश, विकास और अर्शी का अंडा स्विमिंग पुल में गिराया जा चुका है।
बता दें कि इस बार कैप्टन बनने के ज्यादा चांस हिना खान के हैं। क्योंकि रूल के मुताबिक, चार कंटेस्टेंट के अंडों को स्विमिंग पुल में डालना है। बता दें कि अभी लव, प्रियांक, शिल्पा और आकाश के अंडे की टास्क मे सेफ करने की बारी बाकी है।