90 के दशक में कई पॉपुलर टीवी स्टार रहे जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन एक एक्टर ऐसा था जिसके टीवी की दुनिया में कदम रखते ही हर तरफ हलचल मच गई। ये एक्टर हैं करन ओबरॉय।
विज्ञापन
2 of 16
करन ओबरॉय
करन ओबरॉय टीवी के पॉपुलर शो 'दिशाएं' में नजर आए थे। ना सिर्फ ये शो उस वक्त काफी हिट था बल्कि करन ओबरॉय भी आते ही छा गए थे। करन ओबरॉय ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वो काफी सक्ससेफुल और पॉपुलर मॉडल रहे।
विज्ञापन
3 of 16
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
ये करन की पॉपुलैरिटी का ही कमाल था कि वो करीब 250 एड कैंपेन का हिस्सा बने। बेहद कम समय में करन ओबरॉय इतनी ज्यादा डिमांड में आ गए थे कि हर ब्रांड उन्हें ही साइन करने के लिए उत्सुक रहता। उस वक्त किसी भी ब्रांड का नाम लो और बिना किसी शक के करन ओबरॉय का नाम सामने आ जाता।
4 of 16
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद करन ओबरॉय ने टीवी में डेब्यू किया। उनका पहला टीवी शो रहा 'स्वाभिमान' जो उस दौर में काफी पॉपुलर टीवी सीरीज रही बन गया। इसके बाद आए टीवी शो 'साया' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी और वो टीवी के पॉपुलर स्टार्स में से बन गए। इस शो के बाद करन ओबरॉय ने कुछ और टीवी शोज में काम किया जो बेहद पॉपुलर हुए।
विज्ञापन
5 of 16
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब करन ओबरॉय ने टीवी की दुनिया छोड़ दी। जिस वक्त वो अपने करियर के चरम पर थे उसी वक्त करन ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। उनके जाने से लाखों फैंस का दिल टूट गया।
क्या आप जानते हैं कि करन ओबरॉय आज कहां हैं और क्या कर रहे हैं ?
विज्ञापन
6 of 16
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
आज करन ओबरॉय के स्टारडम, उनकी पॉपुलैरिटी और उनके काम के बारे में जान आप दंग रह जाएंगे। आज करन इतने बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
विज्ञापन
7 of 16
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
आज करन ओबरॉय इंडियन पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह बन चुके हैं। करन ओबरॉय का अपना म्यूजिक बैंड है 'बैंड ऑफ बॉयज'। हाल ही में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना सिंगल 'छल्ला' रिलीज किया था और अब वो इंडी पॉप म्यूजिक एल्बम पर काम कर रहे हैं।
8 of 16
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
करन ओबरॉय का हमेशा से ही म्यूजिक से लगाव था और इसी के चलते उन्होंने बहुत ही कम उम्र में म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया। इसी की वजह से करन ने टीवी की दुनिया छोड़ दी थी।
9 of 16
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
करन ने पहला म्यूजिक ब्वॉय बैंड शुरू करने के बारे में सोचा और इसके लिए उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों से बात की। करन ओबरॉय के इस सपने को साकार करने के लिए हरिहरन और लेजली लुइस जैसे सिंगर उनके साथ जुड़े और फिर पॉप बैंड के लिए लड़कों के लिए खोज की जाने लगी।
10 of 16
करन ओबरॉय
बैंड बन गया और बनते ही पहला गाना आया 'मेरी नींद उड़ गई है'। रिलीज होते ही इस सिंगल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। युवाओं के बीच ये सिंगल काफी पॉपुलर रहा। इसके बाद तो एक बाद एक कई हिट सिंगल इस म्यूजिक बैंड ने दिए।
11 of 16
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
करन ओबरॉय अपने इस म्यूजिक बैंड के लिए ना सिर्फ गाते हैं बल्कि म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूस भी करते हैं। करन कितने हरफनमौला हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो 20 म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजा सकते हैं।
12 of 16
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
करन कई स्टेज शोज भी कर चुके हैं जो काफी सक्सेसफुल रहे हैं। स्टेज पर करन के आते है लोग पागल से हो जाते हैं। करन छुपे रुस्तम हैं। वो सिर्फ एक एक्टर और म्यूजिशियन ही नहीं हैं बल्कि प्रोड्यूसर, कवि, फिलोसफर, लेखर, आर्टिस्ट, बिजनेसमैन और सोशल वर्कर भी हैं।
13 of 16
करन ओबरॉय
उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसके बैनर तले वो कई टीवी शोज और कमर्शियल भी बना चुके हैं।
14 of 16
करन ओबरॉय
आज इस हरफनमौला सुपरस्टार की काबिलियत सभी को प्रभावित कर रही है।