भारती सिंह की शादी की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे पार्टियों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इससे पहले कि वह अपने मंगेतर हर्ष लिंबाचिया के साथ गोवा के लिए उड़ान भरें, मुंबई में दोस्तों ने उनके लिए एक बैचलरेट पार्टी रखी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Bharti Singh
- फोटो : Instagram
भारती सिंह की इस बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं। इस सेलिब्रेशन के दौरान टीवी एक्ट्रेस अदा खान और एली एवराम नजर आईं। हाल ही में घरवालों ने उनके लिए एक ब्राइडल शावर रखा था जहां उनके मंगेतर हर्ष लिंबाचिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 4
Bharti Singh
- फोटो : Instagram
इस नारंगी रंग की ड्रेस में भारती काफी ग्लो कर रही हैं। हालांकि पार्टी और शादी की तैयारियों की थकान उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। भारती और हर्ष ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है। दोनों 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।
देखें: टीवी एक्ट्रेस ने जमकर की बैचलरेट पार्टी, Leak हुईं तस्वीरें
एक्ट्रेस भारती सिंह शादी से जुड़ी हर खास बात फैन्स से सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। उन्होंने अपने वेडिंग लहंगे की भी एक फोटो पोस्ट की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी का कार्ड और प्री-वेडिंग म्यूजिक वीडियो भी शेयर किया है। भारती ने अपने इस दिन को खास बनाने के लिए अपना 10 किलो वजन भी कम किया है।
पढ़ें: कॉमेडी क्वीन भारती की शादी की रस्में शुरू, देखें तस्वीरें