झगड़ा विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे दोनों कर रहे हैं। लक्ष्मण रेखा दोनों ने पार की है। दर्शकों के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां भी मान रही हैं कि शिल्पा विकास को जरूरत से ज्यादा टॉर्चर कर रही हैं। फिर भी सलमान खान की नजरों में शिल्पा शिंदे एंटरटेनिंग हैं और सारी गलती विकास गुप्ता की है। यही वजह है कि लोग सवाल उठा रहे हैं कि सलमान खान शिल्पा शिंदे को फेवर कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस
- फोटो : SELF
शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शो के मेकर्स चाहते थे कि विकास गुप्ता को टॉर्चर करने और उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर करने के लिए शिल्पा को सजा दी जाए। तय किया गया कि शिल्पा शिंदे को एक सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा जहां से वह बाकी कंटेस्टेंट्स को देख तो सकती हैं लेकिन बात नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन
3 of 5
shilpa and vikas
लेकिन सलमान खान शिल्पा शिंदे को ये सजा दिये जाने के पक्ष में नहीं थे। दर्शक ये मान रहे थे कि 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान विकास के साथ साथ शिल्पा को जबरदस्त फटकार लगाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सलमान ने सिर्फ वॉर्निंग दी कि कोई किसी पर निजी टिप्पणी नहीं करेगा। उल्टे उन्होंने विकास गुप्ता को फटकार लगा दी।
4 of 5
शिल्पा शिंदे
- फोटो : SELF
सलमान खान ने विकास गुप्ता की टांग खिंचाई करते हुए कहा कि अब तो उन्हें अपने करियर की चिंता हो रही है। उन्होंने कहा, 'विकास आपकी तो टीवी इंडस्ट्री में पहुंच बहुत बड़ी है, पता नहीं बाहर आकर आप मेरे साथ क्या करेंगे।' वहीं, शनिवार वाले एपिसोड में भी सलमान ने कहा कि शिल्पा विकास के साथ जैसा व्यवहार कर रही हैं वह स्वभाविक है क्योंकि विकास की वजह से शिल्पा को ढाई साल तक कोई काम नहीं मिला और उनका करियर खराब हो गया।
सलमान खान ने ये बातें कहकर जता दिया कि शिल्पा के साथ जो हुआ उनकी नजरों में भी गलत है। लेकिन अगर थोड़ा बैकफ्लैश में जाएं तो सलमान खान की वजह से विवेक ओबरॉय तक का फिल्मी करियर चौपट हो गया। यह आरोप खुद विवेक ने सलमान पर लगाया था और कहा था कि सलमान खान के इंफ्लूएंस के कारण इंडस्ट्री में उन्हें कोई फिल्म नहीं दे रहा। माना जा रहा है कि सलमान को शायद अपनी इस गलती का एहसास है और यही वजह है कि वह शिल्पा का साथ दे रहे हैं।
Bigg Boss 11: बेघर होने के गम में ढिंचैक पूजा को लगा सदमा, बोलीं- अब नहीं गाऊंगी
Bigg Boss 11: घर में होगी इन दो पूर्व कंटेस्टेंट्स की एंट्री, एक है सलमान का दुश्मन