फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहरेदार पिया की' के मेकर ला रहे हैं नया शो, अब 'रिश्ता लिखेंगे हम नया'

Wed, 08 Nov 2017 07:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
पहरेदार पिया की - फोटो : File Pic
टीवी शो 'पहरेदार पिया की' को बंद करना पड़ा था। इसकी वजह इसका कंटेंट था। पर अब ये टीम नए सिरे से दोबारा सामने आ रही है। जानें,किस तरह से टीवी पर वापसी कर रही है 'पहरेदार पिया की' टीम...
विज्ञापन

2 of 5
पहरेदार पिया की
शो 'पहरेदार पिया की' को उस शिकायत के बाद वापस लिया गया था, जिसमें 18 साल की लीड एक्ट्रेस 9 साल के बच्चे से शादी करती है। इसके बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शो को वापस ले लिया था। पर अब उस शो को बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी उसी स्टारकास्ट के साथ 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' नाम का शो ला रही है। जानें, और भी बहुत कुछ...
 
विज्ञापन

3 of 5
पहरेदार पिया की
'रिश्ता लिखेंगे हम नया' की स्टोरीलाइन बिल्कुल अलग है। इसमें कुछ भी विवादित नहीं है। वैसे, शो बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी शशि सुमीत प्रोडक्शंस के डायरेक्टर सुमीत मित्तल का कहना है कि हमें उस स्टोरीलाइन में कुछ भी गलत नहीं दिख रहा था। पर कुछ चीजें गलत हो जाती है। हमनें उसे सुधारा है। 
 

4 of 5
पहरेदार पिया की
सुमीत ने कहा कि कुछ चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने उसे गलत तरीके से ले लिया। खास बात ये है कि शो का विरोध वो लोग कर रहे थे, जिन्होंने उसे देखा तक नहीं था। ऐसे में हम उसी स्टारकास्ट के साथ नया शो ला रहे हैं। इसकी कहानी बिल्कुल अलग होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pehredaar Piya Ki
शो 'पहरेदार पिया की' में दिया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि वो उसी रोल को दुबारा निभाएंगी, यानि दिया के रोल को। जो नाम पुराने शो में था। रोहित सुचंती रतन का किरदार निभाएंगे। ये शो मंगलवाल से शुरु हो रहा है। इसमें जितेन ललवानी, गिरीश सचदेव और सिद्धार्थ शिवपुरी भी दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें