फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal-Sangram Wedding: ताजनगरी में शादी के बंधन में बंधे पायल और संग्राम, लाल जोड़े में खूबसूरत लगी दुल्हनिया

Sat, 09 Jul 2022 10:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : Instagram
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह आज ताजनगरी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी होटल जेपी पैलेस में संपन्न हुई है। कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही संग्राम सिंह ने अपनी दुल्हनिया के लिए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : Instagram
पायल और संग्राम सिंह ने ताजनगरी में शादी करने का फैसला पहले ही ले लिया था और आज दोनों एक दूजे के हो गए। सफेद शेरवानी में संग्राम जहां काफी हैंडसम लग रहे हैं, तो लाल रंग के लहंगे में पायल भी बेदह खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक दूजे का हाथ थामे दोनों की ये तस्वीरें फैंस को भी काफी पसंद आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए संग्राम ने प्यारा सा मैसेज लिखा, 'पाyal ke sanराम।'
   
विज्ञापन

3 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : Instagram
बता दें कि पायल और संग्राम की शादी की रस्में शनिवार दोपहर से ही शुरू हो गई थीं। शुक्रवार को कपल ने अपनी शादी से पहले एक प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी। पायल ने पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर लिखा था, 'हमारे जीवन की खूबसूरत यात्रा की शुरुआत ! आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद की जरूरत है। इसके साथ ही पायल ने शादी के जुड़ी हर रस्म की तस्वीरें भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
संग्राम सिंह और पायल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि पायल और संग्राम पहली बार 2011 में आगरा के पास एक हाईवे पर ही मिले थे। इसके बाद दोनों रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' में दोबारा मिले और उन्हें प्यार हो गया। दोनों जब शो से बाहर आए तो एक साल बाद ही पायल ने संग्राम के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। पिछले 12 साल से दोनों एक साथ थे और अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें