फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Sangram Wedding: पायल रोहतगी ने रचाई संग्राम के नाम की मेहंदी, क्या आपने देखा उनका यह लुक?

Thu, 07 Jul 2022 12:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पायल रोहतगी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस के प्री- वेडिंग फंक्शंस भी शुरू हो चुके हैं। अभिनेत्री नौ जुलाई को आगरा में अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पायल रोहतगी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस के प्री- वेडिंग फंक्शंस भी शुरू हो चुके हैं। अभिनेत्री नौ जुलाई को आगरा में अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। हाल ही में मशहूर रियलिटी शो लॉक अप के पहले सीजन में बतौर प्रतियोगी नजर आईं पायल और संग्राम ने  इस शो के दौरान ही अपनी शादी की घोषणा की थी। इसी क्रम में अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

हमने आए इस वीडियो में पायल के हाथ और पैर में मेहंदी लगी नजर आ रही है। गुलाबी रंग के बांधनी सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा उनके हाथों और पैरों में लगी मेहंदी भी बेहद प्यारी लग रही है। अभिनेत्री का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रही है।

विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के अलावा पायल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। तस्वीरों में वह अपनी मां के साथ पोज देती भी नजर आईं। मां- बेटी का यह अंदाज भी फैंस का दिल छू रहा है। ऐसे में फैंस लगातार कमेंट कर उनकी इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

4 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं शहर की गई इन तस्वीरों में पायल अपनी मेहंदी में लिखे संग्राम सिंह के नाम को भी फ्लांट करते दिख रही है। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी के पीछे बीच में साफ शब्दों में अपने होने वाले पति संग्राम सिंह का नाम लिखा है। शादी की खुशी और उत्साह उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की मुलाकात सर्वाइवर इंडिया के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने दोस्ती से अपनी रिश्ते की शुरुआत की और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एक दूसरे को 12 साल तक डेट करने के बाद आखिरकार यह कपल कुछ दिनों में ही शादी के बंधन में बनने वाला है। संग्राम सिंह ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि वह जुलाई में पायल संग शादी रचाने वाले हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें