फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की-2' में यह एक्टर बनेगा अनुराग बासु, एकता कपूर ने भी दे दिया इशारा

Sat, 21 Jul 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kasauti
टीवी के बहुप्रतीक्षित शो 'कसौटी जिंदगी की-2' में अनुराग बासु का किरदार निभाने के लिए आखिरकार एकता कपूर को एक्टर मिल ही गया। उनकी तलाश मशहूर एक्टर पार्थ समथान पर खत्म हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, मगर प्रोड्यूजर एकता कपूर ने खुद ट्विटर पर इसका क्लू दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पार्थ समथान
पार्थ सामथान को एमटीवी के शो 'कैसी ये यारियां' से पहचान मिली। इससे पहले वह 'वेब्ड', 'सावधान इंडिया' और 'ये है आशिकी' में भी नजर आ चुके हैं। उधर, एकता कपूर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि अनुराग का किरदार निभाने वाले एक्टर की उम्र 30 साल से कम होगी।

विज्ञापन

3 of 5
पार्थ समथान
पार्थ सामथान टीवी के मशहूर प्रोड्यूजर और 'बिग बॉस-11' के कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता संग अफेयर की वजह से वह सुर्खियों में आए थे। गौरतलब है कि विकास गुप्ता और एकता कपूर अच्छे दोस्त हैं। इसलिए जब विकास गुप्ता और पार्थ सामथान का ब्रेकअप हुआ तो एकता ने विकास का साथ दिया था। माना जा रहा है कि अब जब विकास और पार्थ के रिश्ते सामन्य हो चुके हैं तो एकता ने भी पार्थ को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में लीड रोल दे दिया है।

4 of 5
Erica Fernandes - फोटो : Instagram
'कसौटी जिंदगी-2' में अनुराग बासु के किरदार के लिए शहीर शेख, बरुण सोबती और अंगद बेदी के नाम की भी चर्चा हुई थी। शो में एरिका फर्नांडीज 'प्रेरणा' का किरदार निभाती दिखेंगी। उन्होंने शो के टीजर की शूटिंग भी पूरी कर ली है।' एरिका इससे पहले सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan
वहीं, टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' का किरदार निभाने वाली हिना खान को कोमोलिका का किरदार ऑफर हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा है कि शो के निर्माताओं से इस रोल के लिए उनकी बात हुई है, मगर अभी तक उन्होंने डील साइन नहीं की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें