फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19 से ठीक हुए पार्थ समथान का खुलासा, टेस्ट निगेटिव आने के बाद आया था पैनिक अटैक

Tue, 28 Jul 2020 05:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parth Samthaan - फोटो : instagram
सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले अभिनेता पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब वो ठीक हो चुक हैं। पार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि बीती रात उन्हें पैनिक अटैक आया था।
विज्ञापन

2 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
पार्थ ने एक ट्वीट में बताया कि 'हां मेरा टेस्ट निगेटिव आया है और मैं 17 दिन से घर पर ही था। तकनीकी रूप से 14 से ज्यादा दिन। बीती रात मुझे पैनिक अटैक आया था। अभी मैं पुणे में परिवार के साथ वक्त बिता रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
पार्थ ने यह ट्वीट एक यूजर को रिप्लाई में लिखा। यूजर ने लिखा था कि 'टीवी अभिनेता पार्थ समथान बीएमसी के क्वारंटीन के नियमों को नहीं मान रहे। बीएमसी ने उनके फ्लैट को सील कर दिया। वो वहां से निकलकर सार्वजनिक सुविधाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो गोरेगांव के लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। उनके घर का हाउस हेल्प जो उनके साथ घर पर ही रहता है अभी भी पॉजिटिव है। बीएमसी को कार्रवाई करनी चाहिए।'

4 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले पार्थ समथान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट एक पोस्ट कर बताया था कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वो डॉक्टर के दिशा निर्देशों के बाद सेल्फ क्वारंटीन में थे। पार्थ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए दुआएं करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'कसौटी जिंदगी के - फोटो : सोशल मीडिया
करियर की बात करें तो पार्थ समथान छोटे पर्दे के सीरियल 'प्यार तूने क्या किया', 'कसौटी जिंदगी के' और 'ये है आशिकी' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने वेब शो 'कैसी ये यारियां 3' और 'कहने को हम सफर हैं 2' में भी काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें