फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी स्टार पार्थ समथान पर मॉडल का अाराेप- 'शराब के नशे में उसने मेरे साथ...'

Sun, 26 Mar 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 5
पार्थ समथान
शिल्पा शिंदे के अपने प्रोड्यूसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद अब एक और टीवी एक्टर के खिलाफ सेक्‍शुअल हैरासमेंट का केस दर्ज हुआ है। टीवी शो 'कैसी ये यारियां' से फेमस हुए एक्‍टर पार्थ समथान पर एक मॉडल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीवी स्टार पार्थ समथान पर मॉडल ने लगाया सेक्‍शुअल हैरासमेंट का आरोप

2 of 5
पार्थ समथान
मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में 20 साल की मॉडल सुष्मिता चक्रवर्ती ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करवाई। पार्थ दो दिन पहले ही मुंबई लौटे हैं। पुलिस ने अभी तक पार्थ को गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन पूछताछ शुरू कर दी है।

सुष्मिता ने अपने बयान में आगे कहा कि- "मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि पार्थ के ग्रुप की लड़कियां उसके साथ सोती हैं पर मेरे कुछ अपने सिद्धांत हैं। एक बार पार्टी से लौटने के दौरान शराब के नशे में पार्थ ने मेरे साथ बदसलूकी की, उस घटना के बाद मैंने उससे कांटेक्ट तोड़ दिया। बाद में वो माफी मांगने लगा तो मैंने उसे माफ भी कर दिया। लेकिन उसके बाद मैंने देखा कि मुझे अलग-अलग लोगों के फोन आने लगे जो काफी शर्मनाक और बेईज्जती भरे होते थे।''
 
विज्ञापन

टीवी स्टार पार्थ समथान पर मॉडल ने लगाया सेक्‍शुअल हैरासमेंट का आरोप

3 of 5
पार्थ समथान
ये पहला मौका नहीं है जब पार्थ इस तरह की कॉन्ट्रोसर्वी में फंसे हों। इससे पहले प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने उन पर हैरासमेंट का केस दर्ज करवाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास और पार्थ रिलेशनशिप में थे। विकास ने खुद ये बात कबूली थी कि वो और पार्थ होमोसेक्‍शुअल रिलेशन में रह रहे थे। यह बात साल 2013 की है। पार्थ टीवी शो 'कैसी ये यारियां' में मानिक मल्होत्रा का किरदार निभाते थे।

टीवी स्टार पार्थ समथान पर मॉडल ने लगाया सेक्‍शुअल हैरासमेंट का आरोप

4 of 5
पार्थ समथान
रातों-रात स्टार बनने वाले पार्थ उस समय फंस गए जब विकास ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया था। इस बात को प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी कंफर्म किया था। एकता ने कहा था, 'विकास और पार्थ काफी समय से रिलेशन में हैं और दोनों साथ ही रहते हैं।' वहीं विकास का कहना था कि पार्थ ने उन्हें 20 दिन तक गलत तरीके से छूकर प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी स्टार पार्थ समथान पर मॉडल ने लगाया सेक्‍शुअल हैरासमेंट का आरोप

5 of 5
पार्थ समथान
एकता कपूर ने बताया था कि नए साल के समय दोनों बैंकॉक में साथ थे। ये सब उसी दौरान हुआ। इतना ही नहीं पार्थ ने विकास को उनके पैसे भी नहीं दिए थे। उस समय ज्यादातर टीवी स्टार्स ने विकास का ही साथ दिया था। पार्थ सेट पर भी काफी टैंट्रम शो करने के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें