फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइनर्स के पैसे ना देने के आरोप पर आया पारस छाबड़ा का बयान, कहा- आकांक्षा ने उन लोगों को...

Wed, 18 Mar 2020 04:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras Chhabra - फोटो : Instagram
पारस छाबड़ा इन दिनों टीवी रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रहे हैं। इस शो को बिग बॉस के घर के अंदर ही शूट किया जा रहा है। मेकर्स ने इस शो को भी बिग बॉस की तरह भुनाने की कोशिश की लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे। इस शो से ना ही अच्छी टीआरपी आ रही और ना ही यह सफल हो पाया। इस बीच पारस एक के बाद एक विवाद में फंसते जा रहे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Paras Chhabra - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के तमाम आरोपों के बाद अब दो डिजाइनर्स ने उन पर पैसे ना चुकाने का आरोप लगाया। महिला डिजाइनर्स का कहना है कि पारस बिग बॉस के घर में जो डिजाइनर कपड़े और जूते पहनते थे, उसकी पेमेंट उन्होंने अभी तक नहीं की है। साथ ही हमारे दिए हुए कपड़े और जूते खराब भी कर दिए। अब इस पर पारस छाबड़ा का बयान आ गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
पारस के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में लिखा है, स्टाइलिस्ट के सभी आरोप बेबुनियाद हैं, ये सब सस्ती पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है। वे जो भी कर रही हैं वो बेहूदा है। उन्होंने पारस छाबड़ा से क्रेडिट लिया। पारस के साथ ये कोलेबोरेशन था। उन्हें इसकी कद्र करनी चाहिए। उन्होंने पारस को बार्टर डील के लिए अप्रोच किया था।

4 of 5
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पारस को उनके कोई पैसे नहीं चुकाने हैं। कोलेबोरेशन का मतलब है कि किसी तरह का फाइनेंस इवॉल्व नहीं होगा, ना ही उसका दावा किया जा सकता है। वहीं पारस ने इस बारे में कहा, मैं जब बिग बॉस में जाने वाला था तब ये स्टाइलिस्ट मेरे पास आई थीं और कहा था कि मैं फ्री में आपकी स्टाइलिंग करूंगी। उस स्टालिस्ट को अपनी प्रोफाइल बनानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
ये हमेशा से एक बार्टर डील थी। मेरी तरफ से अकांक्षा ने उन दो स्टाइलिस्ट को 1 लाख रुपये दिए थे। अगर मैं बाहर होता तो ये फीस कभी नहीं देता क्योंकि ये एक फ्री डील थी। अब मैं अंकाक्षा को उनके 1 लाख रुपये वापस करूंगा।

मंत्री सतपाल महाराज की बहू मोहिना की शादी के पांच महीने पूरे, ऐसे किया सेलिब्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें