फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को सामान बांटने पर जय भानुशाली ने की थी आलोचना, अब पारस बोले- 'वह घर पर एसी कमरे में बैठे..'

Sat, 11 Apr 2020 06:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras Chhabra, Jaya Bhanushali - फोटो : amar ujala
पूरे देश में जारी लॉकडाउन के चलते मजदूरों और गरीबों को खाने-पीने के सामान से लेकर जरूरी चीजों की किल्लत हो रही है। ऐसे में सरकार के अलावा कई लोग इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने गरीबों-मजदूरों को जरूरत का सामान बांटा। सामान बांटने पर टीवी अभिनेता जय भानुशाली ने ट्विटर पर उन्हें अपना पीआर और दिखावा करना बताया। 
विज्ञापन

2 of 5
paras chhabra - फोटो : social media
जय भानुशाली के ट्वीट पर माहिरा शर्मा ने उन्हें करारा जवाब भी दिया था। अब इस मामले में पारस छाबड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पारस छाबड़ा ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने जय भानुशाली के ट्वीट को लेकर बात की। पारस छाबड़ा ने कहा, 'मुझे पता है कि उन्होंने किस पर कमेंट किया है। मैं उसका नाम नहीं लेना चाहता। ईमानदारी से कहूं तो मुझे पता है कि उस व्यक्ति का हर चीज की आलोचना करने का काम है। वह कुछ नहीं कर रहे हैं और घर पर हैं। वह घर पर एसी कमरे में बैठे हैं और मेरे बारे में टिप्पणी कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : Instagram
पारस ने आगे कहा, 'जब लोग ब्रांडेड कपड़े को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, तो इस पर लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती है और वह इसे दिखावे के तौर पर भी नहीं देखते हैं, लेकिन जब मैं कुछ अच्छे काम करने की कोशिश कर रहा होता हूं तो उन्हें लगता है कि ये दिखावा है। जबकि हम लोगों की मदद करके युवाओं और अपने फैंस को प्रेरित करने की कोशिश कर रहे थे कि वह आगे आएं और इन जरूरतमंद लोगों की मदद करें।'

4 of 5
Paras Chhabra, Mahira Sharma - फोटो : social media
पारस ने आगे कहा, 'मुझे या माहिरा को दिखावा करने की जरूरत नहीं है। बिग बॉस 13 में रहते हुए हमने बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की है। बिग बॉस 13 का हर के कंटेस्टेंट आज की तारीख में पॉपुलर हैं। ऐसे में हमें प्रचार की जरूरत क्यों होगी?' गौरतलब है कि माहिरा और पारस ने जब जरूरतमंदों को सामना बांटा को जय भानुशाली ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, जरूरतमंद लोगों को खाना बांटना कोई पीआर स्टंट नहीं है। लेकिन अब कई स्टार्स के लिए ये पीआर स्टंट बन गया है। अगर सच में इन लोगों की दुआ चाहते हैं तो कृपया अपने फोन घर पर रखकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jay Bhanushali - फोटो : Social Media
इतना ही नहीं जय भावुशाली ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि कई लोग इस टाइम भी पब्लिसिटी पाना चाहते हैं। कृपया तस्वीरे और वीडियो ना बनाएं। ऐसे बहुत सारे कलाकार हैं जो सस्ती पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रहे हैं। भूख का मजाक मत उड़ाओ। वहीं जय भानुशाली के इन ट्वीट्स पर पारस की खास दोस्त माहिरा शर्मा ने जवाब दिया। एक इंटरव्यू में माहिरा ने कहा कि कुछ लोगों को मेरा जरूरतमंदों को खाना बांटना एक पब्लिसिटी स्टंट लगता है। मैं बस लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही थी। माहिरा ने आगे कहा कि उन्हें बिग बॉस 13 की वजह से इतना फेम मिला है कि अब उन्हें किसी भी तरह का पब्लिसिटी स्टंट करने की कोई जरुरत नहीं है।

पढ़ें: शोले से पहले इस फिल्म में ‘जय’ ‘वीरू’ और ‘राधा’ ने किया था कमाल, क्लासिक कॉमेडी के पूरे हुए 45 साल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें