फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइनर्स ने पारस छाबड़ा पर लगाया था धोखा देने का आरोप, अब आकांक्षा पुरी ने खोले सारे राज

Thu, 19 Mar 2020 02:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram
पारस छाबड़ा का शो मुझसे शादी करोगे बंद हो गया है। इस बीच वो डिजानर्स के पैसे ना देने के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। दो डिजाइनर्स ने पारस पर आरोप लगाया था कि पारस ने बिग बॉस ने उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहने लेकिन अभी तक उसके पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर वो बहाना बना रहे हैं। इस पर पारस की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का बयान आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Paras Chhabra - फोटो : instagram
पारस ने अपनी सफाई में कहा था कि डिजाइनर्स के साथ उनकी फ्री डील हुई थी। इसके चलते उन्हें कोई पैसे नहीं देने थे। अब आकांक्षा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा, पारस ने उन दोनों मासूम डिजाइनर्स को धोखा दिया है। पारस ने बताया था कि आकांक्षा ने उन डिजाइनर्स को एक लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर आकांक्षा ने कहा, क्या मैं पागल हूं जो बार्टर डील होने पर भी अपनी जेब से पैसा भरूंगी। क्या मेरे पास इतने पैसे आ गए हैं? मैं पारस को सुझाव दूंगी कि वो ये पैसे मुझे वापस करने से अच्छा है कि दोनों स्टाइलिस्ट को दें। पारस ने आरोप लगाया था कि उनकी डिजाइनर्स ने खराब कपड़े भेजे थे।
 

4 of 5
Paras Chhabra - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस पर आकांक्षा ने कहा, क्या मजाक है। पारस ज्यादातर एपिसोड में उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहनता था। वो दूसरे घरवालों को भी वो कपड़े पहनने को देता था। हर फाइनेंशियल मामले में मैंने हमेशा पारस की मां की इजाजत ली है। वो पारस की हर ट्रांजेक्शन के बारे में जानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि डिजाइनर्स के आरोपों के बाद पारस के प्रवक्ता का भी बयान आया था। उन्होंने कहा था, स्टाइलिस्ट के सभी आरोप बेबुनियाद हैं, ये सब सस्ती पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है। वे जो भी कर रही हैं वो बेहूदा है। डिजाइनर्स ने पारस छाबड़ा से क्रेडिट लिया। पारस के साथ ये कोलेबोरेशन था। उन्हें इसकी वैल्यू करनी चाहिए। उन्होंने पारस को बार्टर डील के लिए अप्रोच किया था। पारस को उनके कोई पैसे नहीं चुकाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें