फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: पंकज का खुलासा- ब्वॉय्ज हॉस्टल में रख चुके हैं पत्नी, एक बार गए हैं जेल

Sat, 21 Sep 2019 03:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' न सिर्फ दर्शकों को हंसाकर लोट- पोट कर रहा है बल्कि साथ ही साथ टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाए हुआ है। इस बार शो में पहुंचे पकंज त्रिपाठी, मनोज बाजपेयी और कुमार विश्वास। इन तीनों के साथ ही कपिल शर्मा और उनकी टीम ने जमकर मस्ती की। वहीं सेलेब्स ने भी अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से और राज सभी के साथ साझा किए।
विज्ञापन

2 of 5
Pankaj Tripathi - फोटो : Sony Liv Video
शो में पंकज त्रिपाठी से कपिल शर्मा ने पूछा कि क्या ये सच है कि आप अपनी पत्नी के साथ ब्वॉय्ज हॉस्टल में रह चुके हैं?  कपिल के इस सवाल पर पंकज कहते हैं कि हां वो अपनी पत्नी के साथ ब्वॉय्ज हॉस्टल में रह चुके हैं। इस किस्से के बारे में पंकज ने आगे बताया कि एनएसडी पास करने से पहले ही मेरी शादी हो गई थी। जिसके बाद गुपचुप तरीके से मैंने अपनी पत्नी को अपने कमरे में रख लिया। बड़ी बात है कि हॉस्टल में लड़कियों के आने तक की इजाजत नहीं थी। 

विज्ञापन

3 of 5
Pankaj Tripathi and Manoj Bajpai - फोटो : Sony Liv Video
पंकज ने आगे कहा- आमतौर पर ब्वॉय्ज हॉस्टल में लड़के कम कपड़े पहन कर घूमते हैं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि मेरी पत्नी भी मेरे साथ रहती है तो सभी ने समर्थन किया और सभ्य तरीके से रहने लगे। वहीं उन सभी का व्यवहार भी काफी शांत हो गया। लेकिन दुर्भाग्यवश पत्नी के साथ रहने की बात वार्डन को पता लग गई।

4 of 5
Pankaj Tripathi - फोटो : Sony Liv Video
जिंदगी का एक और किस्सा साझा करते हुए पंकज ने बताया कि वो जेल भी जा चुके हैं और पुलिस की पिटाई भी खाई है। पंकज कहते हैं कि पढ़ाई के दिनों में मैं छात्र राजनीति में सक्रिय रहता था। ऐसे में एक बार मुझे जेल भी जाना पड़ा था। वहीं मेरी पिटाई भी हुई थी और पुलिस कैसे पीटती है, ये तो सभी जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manoj Bajpayee - फोटो : instagram
पंकज के बाद मनोज बाजपेयी ने भी अपने बारे में एक बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें सब्जी खरीदना काफी पसंद है और करीबन हर तीन दिन में एक बार मैं सब्जी खरीदने जाता हूं। 

पढ़ें: सलमान-ऐश्वर्या से शाहिद-करीना तक, अधूरी रह गई इन सितारों की मोहब्बत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें