फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pandya Store: सिमरन बुधरूप के लिए शो में नेगेटिव किरदार निभाना बना मुसीबत, सोशल मीडिया पर मिल रही रेप की धमकी

Wed, 15 Jun 2022 05:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिमरन बुधरूप - फोटो : Instagram
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सिमरन बुधरूप इन दिनों काफी परेशान हैं। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर रेप दी धमकियां मिल रही हैं, जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सिमरन बुधरूप टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ में नेगेटिव रोल में नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर भद्दे-भद्दे कमेंट का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं, अभिनेत्री का कहना है कि अपने किरदार की वजह से ही उन्हें ये धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सिमरन बुधरूप - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सिमरन बुधरूप ने कहा, 'शुरुआत में जब मेरे पोस्ट पर नेगेटिव कमेंट्स आते थे, तो मैं नजरअंदाज करती थी। ऐसा इसलिए था कि शो में मेरा किरदार नेगेटिव है और वह हमेशा कुछ गलत ही करता है। ऐसे में लोगों उसे नापसंद करेंगे और नेगेटिव कमेंट्स करना लाजमी है। मेरे किरदार की वजह से शो में रावी और देव का रिश्ता टूट गया है। लेकिन अब नेगेटिव कमेंट और धमकियों ने हद पार कर दी है।'
विज्ञापन

3 of 4
सिमरन बुधरूप - फोटो : Instagram
इसके आने सिमरन ने कहा, 'लोग मुझे रेप और जान से मारने की धमकी दे रही हैं और न जाने क्या-क्या कमेंट्स कर रहे हैं। इस सबके बाद मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ये 13-14 साल के बच्चों का ग्रुप है, जो ऐसा कर रहा है। उनके मां-बाप ने उन्हें पढ़ाई के लिए फोन दिया होगा, लेकिन ये बच्चे ऐसी हरकत करके उनका ही भरोसा तोड़ रहे हैं। उन्हें सही और गलत का फर्क नहीं पता, इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
सिमरन बुधरूप - फोटो : सोशल मीडिया
सिमरन ने कहा कि मेरे भी एक छोटी बहन है, जो लगभग इसी उम्र की है। मैं जब इन बच्चों के कमेंट्स पढ़ती हूं तो मुझे उन बच्चों के लिए दुख होता है। माता-पिता को चाहिए कि वो इस उम्र में अपने बच्चों पर नजर रखें। बता दें कि सिमरन ‘पांड्या स्टोर’ से पहले टीवी शो ‘दुर्गा: माता की छाया’ और ‘नजर’ में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें