कॉमेडियन कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों का खूब प्यार लूट रहा है। ऐसे में इस बार शो में शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी आएंगे। जिसका टीजर सोशल मीडिया पर सामने आया है। टीजर में सेलेब्स कपिल के साथ काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Kapil Sharma
- फोटो : amar ujala
दरअसल शो में मस्ती-मजाक के दौरान कपिल शर्मा, पद्ममिनी से मज़ाक में पूछते हैं कि 'ऐसा प्यार कहां' के प्रोड्यूसर टूटू शर्मा ने आपको पेमेंट नहीं दिया, इसलिए आपने उनसे शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 6
पद्मिनी कोल्हापुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कपिल के इस मजाक का पद्मिनी भी बेहद मजेदार जवाब देते हुए कहती हैं कि पहले मैंने बदला लिया, अब वो बदला ले रहे हैं।
4 of 6
पद्मिनी कोल्हापुरी और शक्ति कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पद्मिनी के साथ- साथ शक्ति कपूर भी अपनी जिंदगी के कई राज खोलते नजर आएंगे।सोनी टीवी की ओर से कपिल शर्मा शो का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। ट्विटर पर शेयर किए हुए पोस्ट पर लिखा है- कपिल के शो में आ रहे हैं क्राइम मास्टर गोगो शक्ति कपूर और उनके साथ होंगी पद्मिनी कोल्हापुरी।
विज्ञापन
5 of 6
shakti kapoor
गौरतलब है कि बॉलीवुड के फेमस विलेन्स की लिस्ट में एक नाम शक्ति कपूर का भी है। अस्सी के दशक में शक्ति कपूर ने विलेन के रोल्स से काफी नाम कमाया था। वहीं पद्मिनी ने भी बतौर एक्ट्रेस खूब नाम कमाया था।
शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी रिश्तेदार हैं। शक्ति कपूर ने पद्मिनी की बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है। पद्मिनी, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी हैं।