90 के दशक में ऐसे कई सीरियल थे जिन्हें लोग देखना नहीं भूलते थे। कुछ हंसाने वाले, कुछ सीख सिखाने वाले, कुछ गाने सुनाने वाले तो कुछ संगीन मामले सुलझाने वाले ये सितारे आज भी याद होंगे। आगे देखिए, क्या आपको याद हैं ये 15 सीरियल।
विज्ञापन
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
2 of 16
1985 में शुरू हुआ सीरियल विक्रम बेताल टीवी पर बहुत चर्चित था। यह बेताल पच्चीसी की कहानियों पर आधारित था और इसके 26 एपिसोड दिखाए गए थे। इसमें विक्रम का किरदार अरुण गोविल और बेताल का किरदार सज्जन ने निभाया था।
विज्ञापन
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
3 of 16
हर रविवार की सुबह सबको इंतजार रहता था दूरदर्शन पर आने वाले शो रंगोली का। पुराने गानों का यह शो 1989 में शुरू हुआ था और सबसे पहले हेमा मालिनी ने इसे होस्ट किया था। इसके बाद प्राची शाह आईं। ये आज भी दूरदर्शन पर आता है और अब इसे स्वरा भासकर होस्ट करती हैं। बीच में श्वेता तिवारी भी बतौर होस्ट आई थीं।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
4 of 16
रंगोली से पहले भी गानों का एक शो शुरू हुआ था जिसके नाम है चित्रहार। 1960 में शुरू हुआ यह शो बहुत लोकप्रिय है और आज भी दूरदर्शन पर आता है।
विज्ञापन
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
5 of 16
अलिफ लैला भी एक ऐसा सीरियल था जिसे देखने के लिए लोग पागल रहते थे। अलादीन और उसके चिराग की कहानियां, शहजादे और शहजादी का इश्क कोई कैसे भूल सकता है। यह सीरियल इतना हिट हुआ कि इसे बंगाली चैनल पर भी दिखाया गया। 1993 में शुरू हुआ यह सीरियल 1997 में खत्म हो गय था।
विज्ञापन
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
6 of 16
बंगाली डिटेक्टिव सीरियल ब्योमकेश बख्शी में दिखाया गया था कि एक बंगाली डिटेक्टिव किस तरह बड़े बड़े मामले सुलझाता है। यह सीरियल इसी नाम की किताब पर आधारित था। यह 1993 से 1997 तक चला था और मुख्य भूमिका रजित कपूर ने निभाई थी।
विज्ञापन
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
7 of 16
देवकी नंदन की किताब चंद्रकांता पर आधारित सीरियल चंद्रकांता 1994 में शुरू हुआ था और इसे खूब पसंद किया गया था। लेकिन विवदों के कारण 1996 में इसे बंद कर दिया गया था। बाद में ये शो स्टार प्लस और सोनी टीवी एंटरटेनमेंट चैनल पर भी चला। चंद्रकांता का किरदार शिखा स्वरूप ने निभाया था।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
8 of 16
एक और डिटेक्टिव शो जो बहुत पंसद किया गया वो था, राजा और रांचो। जिसमें राजा अपने बंदर रैंचो के साथ मिलकर गुत्थियां सुलझाता था।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
9 of 16
1993 का देख भाई देख दीवान परिवार की कहानी पर आधारित था। इसमें दिखाया गया कि इनके रिश्तों, बिजनेस और जिंदगी में आने वाली परेशानियों को कैसे हंस कर और हंसा कर हल कर लेते थे।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
10 of 16
आर के नारायण के कामों से प्रेरित सीरियल मालगुड़ी डेज की कहानियां थी। यह 1986 में शुरू हुआ था। इसमें चर्चित कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के स्केच औऱ कार्टूनों का भी इस्तेमाल किया गया था।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
11 of 16
1993 में शुरू हुआ सीरियल सुरभि भी बहुत चर्चित हुआ था। इसमें भारत की संस्कृतियों के बारे में बातें होती थीं। इसके होस्ट थे सिद्धार्थ कक और रेणुका शहाणे।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
12 of 16
1994 में शुरू हुआ उस वक्त का सबसे पंसदीदा ड्राम सीरियल बना था शांति जिसमें मुख्य भूमिका में मंदिरा बेदी थी। यह पत्रकार शांति की कहानी होती है जो दो ऐसे लोगों की जिंदगी पर किताब लिखाना चाहती हैं जिन्होंने गरीबी से अमीरी तक का सफर तय किया होता है।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
13 of 16
कैप्टन व्योम ने अपनी वैज्ञानिक शक्तियों से धरती को बचा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसमें मुख्य किरदार मिलिंद सोमन ने निभाया था।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
14 of 16
1995 में पहली बार शुरू हुए कॉमेडी सीरियल हम पांच ने हंसा हंसा कर सबको अपना दीवाना बना लिया था। ये सीरियल पांच बेटियों की कहानी थी और पांचों ही अलग अलग स्वभाव की थीं। उनकी शैतानियों और गलतियों में पिसता उनका पिता अपनी पत्नी को सुनाता रहता है तो कभी मर चुकी पहली पत्नी से उसकी तस्वीर के जरिए बातें करता है। इस परिवार की नोक झोंक और हंसी मजाक आज भी सबको याद होगी।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
15 of 16
दूरदर्शन का चर्चित कॉमेडी शो श्रीमान श्रीमती ने दर्शकों को हंसा हंसा कर पेट में दर्द करा दिया। अपनी पड़ोसन पर लाइन मारने की तरकीबें सिखाने वाला यह सीरियल 1995 में शुरू हुआ था। आज कल सब टीवी पर आने वाला सीरियल भाभी जी घर पर हैं भी इसी विषय पर आधारित है।
आज भी मौका मिले तो देखे जा सकते ये पुराने 15 बेहतरीन सीरियल
16 of 16
शक्तिमान की सिखाई हुई 'छोटी छोटी मगर मोटी बातें' और गलती करने पर 'सॉरी शक्तिमान' बोलना तो सबको याद होगीं। बुराइयों से लड़ने वाला शक्तिमान बच्चों का पसंदीदा सुपरहीरो था। यह सीरियल 1997 में शुरू हुआ था।