पुलवामा आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू बयान देते ही ट्रोल हो गए। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई जिसके बाद सिद्धू के शो से बाहर होने की खबरें फैलीं। अफवाहों को उस समय बल मिला, जब शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह नजर आईं। हालांकि यह ऐसा मामला नहीं है जब किसी शो से किसी फेमस सेलिब्रिटी को रिप्लेस किया गया हो। इससे पहले भी कई रियलिटी शो और सीरियल से सेलिब्रिटी शो के दौरान ही रिप्लेस किए जा चुके हैं। तो चलिए आपको ऐसे शोज के नाम बताते हैं जिन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया या फिर निकाल दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Shilpa Shinde
- फोटो : file photo
भाबीजी घर पर हैं- शिल्पा शिंदे
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल बीच में ही छोड़ दिया था। शिल्पा के शो छोड़ने की वजह उनके और चैनल के बीच की खटपट थी। शिल्पा ने इस सीरियल में अंगूरी का रोल निभाया था जिसने कुछ ही वक्त में दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमा लिया था। शिल्पा के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह शुभांगी अत्रे आईं। शिल्पा ने शो छोड़ने का मुद्दा बिग बॉस सीजन 10 में भी बतौर कंटेस्टेंट खूब उठाया था।
विज्ञापन
3 of 7
Silsila Badalte Rishton Ka
- फोटो : twitter
सिलसिला बदलते रिश्तों का- दृष्टि धामी और शक्ति अरोड़ा
बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है लेकिन अब इस खबर पर सीरियल के लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा ने मुहर लगा दी। शक्ति ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर इस बात को दर्शकों के साथ शेयर किया। शक्ति अरोड़ा से पहले शो की एक्ट्रेस दृष्टि धामी शो छोड़ चुकी हैं। दृष्टि के बाद से ही शक्ति अरोड़ा के शो छोड़ने और शो बंद होने की खबरें आने लगी थी।
4 of 7
Disha Vakani
- फोटो : file photo
तारक मेहता का उल्टा चश्मा- दिशा वकानी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने भी शो को बीच में छोड़ दिया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। दिशा ने शो में वापसी करने के लिए कई बड़ी शर्ते मेकर्स के सामने रखी थी लेकिन अब सामने आ रही खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। दिशा पिछले 1 साल से ज्यादा समय से मेटरनिटी लीव पर हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- फोटो : twitter
ये रिश्ता क्या कहलाता है- हिना खान
ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हिना खान के करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया था। इस शो को हिना खान ने बीच में छोड़ दिया था। यहां तक कि शो में हिना खान के पति का किरदार निभा रहे करण मेहरा ने भी शो को अलविदा कर दिया था। हालांकि यह शो अभी भी चल रहा है। इस शो में कार्तिक और नायरा की लव स्टोरी लोगों को काफी रास आ रही है।
विज्ञापन
6 of 7
Balika Vadhu
- फोटो : twitter
बालिका वधू- प्रत्यूषा बनर्जी
सीरियल बालिका वधू को भी प्रत्यूषा बनर्जी ने बीच में ही छोड़ दिया था। इस सीरियल में प्रत्यूषा ने आनंदी का किरदार निभाया था। सीरियल में प्रत्यूषा की जगह तोरल रसपुत्रा ने एंट्री की। फिलहाल प्रत्यूषा बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं है। यह शो भी काफी वक्त पहले ऑफ एयर हो चुका है।
दिल से दिल तक- सिद्धार्थ शुक्ला
दिल से दिल तक सीरियल को भी सिद्धार्थ शुक्ला ने बीच में ही अलविदा कर दिया था। इस सीरियल में सिद्धार्थ के साथ जैस्मिन भसीन और रश्मि देसाई लीड रोल में थीं।