अमिताभ बच्चन के पॉपुलर रियलिट शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 का आगाज हो चुका है । पिछले दो एपिसोड में एक महिला कंटेस्टेंट ने 12 लाख रुपए जीते । वहीं दूसरा कंटेस्टेंट 25 लाख रुपए जीतकर ले गया । हर बार की तरह इस बार भी शो को नए तरीके से पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
केबीसी
आइए आपको बताते हैं कि पिछले 9 सीजन पार कर चुका यह गेम शो आखिर किसकी निगरानी होता है । इन सब के पीछे केबीसी के डायरेक्टर अरुण शेषकुमार का दिमाग है । अरुण ने अपने करियर में कई हिट शोज दिए हैं । अरुण रियलिटी शोज को हिट कराने में माहिर हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
केबीसी
अरुण ने टीवी की ऑडियंस को बाकी शो से अलग हटकर कंटेंट दिया और वो हिट भी रहे । अरुण ने अपने करियर में 100 टीवी शोज दिए हैं । इनमें 'सत्यमेव जयते', 'सच का सामना', 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'नच बलिए' और 'झलक दिखलाजा' जैसे शो शामिल हैं ।
4 of 5
केबीसी
इस गेम शो के पीछे भी अरुण का ही दिमाग है । इस गेम शो में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं । पिछले शो में 'घर बैठे खेलो' का भी ऑप्शन रखा गया था । इसके जरिए देश का का कोई भी व्यक्ति फोन के जरिए इस शो से जुड़ सकता था ।
इस बार शो में फिफ्टी-फिफ्टी, ऑडियंस पोल और जोड़ीदार जैसे सेगमेंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खास बात ये है कि पिछले सीजन में जिस ‘आस्क द एक्सपर्ट’ सेगमेंट को हटा दिया गया था, उसकी इस बार वापसी हो रही है। पहले फोन पर एक्सपर्ट से जवाब लिया जाता था लेकिन इस बार यह वीडियो कॉल के जरिए होगा।