शो अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है और नॉक आउट का दौर भी शुरु हो गया है। ऐसे में बिग बॉस ने भी शो को और एंटरटेनिंग बनाने के लिए तेजी दिखानी शुरू कर दी है। बता दें कि घरवालों को एक ऐसा टास्क दिया गया है जिसमें वे फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Hina Khan
बिग बॉस में इस हफ्ते नॉमीनेशन की प्रक्रिया से बचने के लिए बड़ा ही कठिन टास्क दिया है। इस टास्क में एक डॉम में बैठकर वक्त पर पहरा करना होगा। जो इस टास्क को जीत जाएगा वे अगले हफ्ते घर से बेघर होने से बच जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि टास्क के मुताबिक एक कंटेस्टेंट को एक डॉम में बैठना होगा और उसे 42 मिनट बाद डॉम में रखी बैल को बजाना होगा। लेकिन इस टास्क में कठिन बात ये है कि किसी कंटेस्टेंट को पता ही नहीं होगा कि वे उसके डॉम में जाने से पहले कितना समय हो रहा होगा।
4 of 5
Bigg Boss 11
यहां तक कि टास्क में डॉम में बैठे हुए कंटेस्टेंट को घरवाले परेशान भी कर सकते हैं ताकि वे समय का अंदाजा ना लगा सके। इस टास्क में सबसे पहले पुनीश की बारी आई। वहीं, प्रियांक, आकाश, लव, शिल्पा इस टास्क को करेंगे। बता दें कि विकास पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।
घर के ताजा माहौल के मुताबिक, अर्शी खान इस वीकेंड का वार में घर से अलविदा कह गई हैं। वहीं, किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि अर्शी खान घर बेघर हो सकती हैं। जबकि सभी ने पुनीश के बेघर होने का अनुमान लगा लिया था।