फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishnu Puran: ये हैं 'विष्णु पुराण' के अहम किरदार, अब कहां हैं 'भगवान विष्णु' और 'लक्ष्मी', क्या कर रहे हैं 'ब्रह्मा'?

Thu, 14 May 2020 06:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विष्णु पुराण - फोटो : ट्विटर
जो फैंस 'महाभारत' के खत्म होने से दुखी थे, उन्हें अब खुश होने का एक और मौका मिल गया है। इस शो के बाद डीडी भारती पर अब 'विष्णु पुराण' प्रसारित किया जाएगा। नीतीश 'महाभारत' में जहां कृष्ण के किरदार में दिखे थे। वहीं इस सीरियल में वह भगवान विष्णु बने नजर आएंगे। आइए जानते हैं इस सीरियल की पूरी स्टारकास्ट के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
नीतीश भारद्वाज- भगवान विष्णु
महाभारत में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के साथ-साथ राम का किरदार भी निभाया था।
विज्ञापन

3 of 8
वैदेही - फोटो : सोशल मीडिया
वैदेही अमृते- लक्ष्मी
वैदेही ने इस सीरियल में माता लक्ष्मी का किरदार निभाया था। वैदेही कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर हैं।

4 of 8
समर जय सिंह - फोटो : ट्विटर
समर जय सिंह- शिव
समर जय सिंह ने पहली बार सीरियल ओम नम: शिवाय में भगवान शिव का रोल किया था। 1997 में आया ये शो काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद समर जय सिंह ने कई सीरियल में भगवान शिव का किरदार निभाया।
विज्ञापन

5 of 8
रीना कपूर - फोटो : ट्विटर
रीना कपूर-सीता
'वो रहने वाली महलों की' सीरियल में बहू का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में राज करने वाली रीना कपूर ने कई टीवी शोज में काम किया है। विष्णु पुराण में भी वह माता सीता के किरदार में नजर आई थीं। इसमें भगवान राम का किरदार नीतीश भारद्वाज ने ही निभाया था।
विज्ञापन

6 of 8
सुरेंद्र पाल - फोटो : ट्विटर
सुरेंद्र पाल- शुक्राचार्य
दैत्य गुरु शुक्राचार्य का किरदार विष्णु पुराण में सुरेंद्र पाल ने निभाया था। पुराणों के अनुसार शुक्राचार्य दैत्यों के गुरु तथा पुरोहित थे। सुरेंद्र पाल जाने माने अभिनेता हैं। वह अभी भी एक्टिंग करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सुधीर दलवी - फोटो : ट्विटर
सुधीर दलवी - ब्रह्मा
81 वर्षीय सुधीर दलवी वही एक्टर हैं जिन्होंने रामायण में राम के गुरु यानी गुरु वशिष्ठ का रोल प्ले किया था। विष्णु पुराण में वह ब्रह्मा के किरदार में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

8 of 8
रेणुका - फोटो : ट्विटर
शालिनी कपूर- रेणुका
'कुबूल है' फेम शालिनी कपूर टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। शालिनी ने विष्णु पुराण में रेणुका का किरदार निभाया था। रेणुका राजा प्रसेनजित अथवा राजा रेणु की कन्या, परशुराम की माता और जमदग्नि ऋषि की पत्नी थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें