फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Tamboli: इस फिल्म डायरेक्टर ने निक्की तंबोली को किया टॉर्चर, अभिनेत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 13 May 2022 01:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
निक्की तंबोली  - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सिनेमा से टीवी जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। निक्की ने बिग बॉस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बार उनके फैन फॉलोइंग में खूब इजाफा हुआ था। हाल ही में अभिनेत्री ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री का कहना है कि उनको साउथ इंडियन डायरेक्टर ने बहुत टॉर्चर किया था। निक्की ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए निक्की ने कहा कि उनको फिल्म मेकर्स द्वारा प्रताड़ित किया जा चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
एक मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू में निक्की ने बताया कि उनको न सिर्फ टॉर्चर किया गया बल्कि उनका अपमान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से इतनी परेशान हो गई थीं कि घर जाकर रोती थीं। इस बारे में उनके माता-पिता को भी पता है। अभिनेत्री ने कहा- मेरी साउथ की एक फिल्म का डायरेक्टर याद है। वह मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव करता था। सेट पर भी अन्य  लोगों के साथ उसका बर्ताव सही नहीं था।
विज्ञापन

3 of 4
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे बताया कि वह डायरेक्टर उनके को-डांसर्स की मुझसे ज्यादा तारीफ करता था और उनसे मेरे बारे में कहता था कि 'कहां से आई है ये।' निक्की ने कहा- मैं नहीं जानती उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। शायद उस वक्त मैं वह भाषा सही से बोल नहीं पाती थी। मैं उसका नाम नहीं लूंगी लेकिन उस डायरेक्टर के साथ मेरा अनुभव बहुत ही खराब था। लेकिन फिर भी मैंने हार नहीं माना किया क्योंकि मैं जानती थी कि वह बाद में जरूर पछताएगा।
विज्ञापन

4 of 4
निक्की तंबोली - फोटो : instagram
बता दें कि बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली सेकंड रनर अप और सीजन की सबसे मनोरंजक प्रतियोगियों में से एक के रूप में उभरी थीं। म्यूजिक वीडियो तू लौट आ के लिए चर्चा में रहे प्रतीक सहजपाल अपनी को-स्टार के साथ झगड़े को लेकर सुर्खियों में थे। जिसके बाद निक्की तंबोली बिग बॉस के को कंटेस्टटेंट के सपोर्ट में आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें