फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kratika-Niketan: कृतिका और निकितिन ने बताया अपनी नन्ही परी का नाम, पोस्ट शेयर कर कहा- हमारा एडवेंचर शुरू हुआ

Sat, 14 May 2022 04:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निकितन धीर, कृतिका सेंगर - फोटो : Social Media
मनोरंजन जगत के मशहूर कपल कृतिका सेंगर और निकितिन धीर हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। कपल ने 12 मई को अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया है। कृतिका और निकितिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी के जन्म की खुशी और नाम की घोषणा की है। उन्होंने एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कृतिका सेंगर मैटरनिटी फोटोशूट - फोटो : insta
निकितिन और कृतिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें इंद्रधनुष बना हुआ था। इंद्रधनुष में तारे चमक रहे हैं और बादल भी दिखाई दे रहे हैं। नीचे लिखा हुआ है कि हमारी जिंदगी में अब एडवेंचर शुरू हो गया है, हमारी जिंदगी में बेटी का आगमन हो गया है। देविका धीर...12 मई 2022। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आपके साथ हम अपनी डार्लिंग बेटी के आगमन को शेयर करते हुए धन्य महसूस कर रहे हैं। हर हर महादेव'
 
विज्ञापन

3 of 4
कृतिका सेंगर - फोटो : इंस्टाग्राम
निकितिन और कृतिका के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटी कमेंट कर उनकी बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं। टीवी अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने लिखा, 'OMG  इस खबर का बहुत दिनों से इंतजार था। पूरे परिवार को बधाई।' वहीं, अमित टंडन, प्रणिता पंडित सहित कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों को बहुत बहुत बधाई और इस दुनिया में नन्ही सी झांसी की रानी का स्वागत है।
विज्ञापन

4 of 4
निकितिन धीर- कृतिका सेंगर - फोटो : social media
आपको बता दें कि कृतिका सेंगर के आखिरी बार 'छोटी सरदारनी' सीरियल में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'झांसी की रानी' शो से घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। वहीं, निकितिन 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' और 'सूर्यवंशी में' नजर आए थे। इसके अलावा 'चेन्नई एक्सप्रेस' के ‘थंगाबली’ किरदार से उन्हें काफी फेमस कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें