फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: टीवी की इन एक्ट्रेस ने कम उम्र में मां का किरदार निभाने से किया इंकार, बीच से छोड़ दिया था टॉप टीआरपी सीरियल

Thu, 07 Jul 2022 05:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुरभि चंदना, निया शर्मा, दृष्टि धामी - फोटो : social media
एक कलाकार को अपने करियर में कई तरह के किरदार अदा करने पड़ते हैं। जिनमें से कई उसे पसंद होते हैं तो कुछ को कहानी की मांग के हिसाब से भी करना पड़ता है और अगर बात छोटे पर्दे की हो तो यहां पर एक सीरियल को काफी लंबे समय तक दिखाया जाता है ऐसे में कहानी में बदलाव आने लाजमी होते हैं और इसी के चलते कई बार एक्ट्रेसेस को मां कि किरदार भी अदा करना पड़ता है। हालांकि टीवी की कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जो कम उम्र में मां का किरदार अदा करने से साफ मना कर चुकी हैं और इस वजह से अभिनेत्रियां टॉप टीआरपी में रहने वाली सीरियल को भी बीच से बाय-बाय कह चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेस के नाम हैं।
विज्ञापन

2 of 6
निया शर्मा - फोटो : social media
निया शर्मा
टीवी की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' के बाद मुख्य किरदार के रूप में सीरियल 'जमाई राजा' से खूब लोकप्रियता हासिल की ये सीरियल उस समय लोगों के बीच खासा पॉपुलर था। जानकारी के मुताबिक, कहानी आगे बढ़ने के बाद निया को इस सीरियल में मां का किरदार निभाना था, जिसकी वजह से उन्होंने शो को बीच से ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : Social Media
दृष्टि धामी
एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' में दृष्टी मुख्य किरदार में थीं। रिपोर्ट के मानें तो उन्होंने ये सीरियल सिर्फ इसी वजह से छोड़ दिया था क्योंकि वह मां का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं।

4 of 6
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि चंदना
इश्कबाज सीरियल में सुरभि चंदना का किरदार लोगों को अब भी याद रहता है। इस शो में उनके अपोजिट अभिनेता नकुल मेहता शिवाय सिंह के किरदार में थे। सुरभि को आगे चलकर सीरियल में मां का किरदार अदा करना था और इसी के चलते उन्होंने इस सीरियल को बीच से छोड़ दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
जैस्मिन भसीन
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के चुलबुले अंदाज से तो हर कोई वाकिफ है। वह अक्सर बच्चों की तरह व्यवहार करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं और जानकारी के मुताबिक 'दिल तो हैप्पी है जी' में एक्ट्रेस को मां के रोल के लिए कहा गया था जिसके बाद उन्होंने सीरियल को बीच से ही बाय-बाय कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीरा देवस्थले - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा देवस्थले
एक्ट्रेस मीरा देवस्थले सीरियल 'उड़ान' में लीड एक्ट्रेस प्ले कर रही थीं। इस सीरियल में उनका किरदार काफी दमदार दिखाया गया था। उड़ान शो की कहानी बचपन से बड़े होने और शादी तक आगे बढ़ा दी गई थी। मीरा देवस्थले ने इस सीरियल को बीच से इसी वजह से मना कर दिया था क्योंकि वह महज 22 साल की उम्र में मां का कैरेक्टर प्ले नहीं करना चाहती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें