टेलीविजन की बेहद खूबसूरत और बोल्ड अभिनत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री निया शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को हुआ था। इस साल निया अपना 30वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' से पहचान बनाने वालीं निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। निया ने इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही अपने नाम बदल लिया था। निया के जन्मदिन पर आपको बताते हैं निया के करियर और उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...