फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nia Sharma Birthday: निया शर्मा के अभिनय की नहीं इन नौ नखरों की होती रही मुंबई की हर पार्टी में चर्चा

Thu, 17 Sep 2020 10:38 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीवी की अभिनेत्री निया शर्मा उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने अभिनय से कम और दूसरी वजहों से सुर्खियां ज्यादा बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए पहचानी जाती हैं। साथी कलाकारों, निर्माताओं और टीवी पत्रकारों के सामने भी उनके नखरे खूब चर्चा में रहे हैं। 30 वर्षीय निया शर्मा के ये हैं नौ चर्चित नखरे।
विज्ञापन

2 of 10
निया शर्मा - फोटो : कलर्स टीवी

एकता कपूर से पंगा
शुरुआत करते हैं कुछ ही समय पहले घटी एक घटना से। निया शर्मा चर्चित शो 'नागिन' के चौथे सीजन का हिस्सा थीं। देश में लॉकडाउन लागू होने से पहले यह शो बहुत अच्छा चल रहा था। लॉकडाउन के कारण बंद हुई मनोरंजन इंडस्ट्री के चलते यह शो भी बंद हुआ, इसे दोबारा शुरू करने की बात आई तो कहते हैं कि निया ने जो बातें कीं उससे इसकी निर्माता एकता कपूर चौंक गईं। नतीजा? एकता कपूर ने चौथा सीजन वहीं खत्म किया और पांचवें सीजन की घोषणा कर दी। इस बात से निया शर्मा खुश नजर नहीं आईं। उन्हें यह बात हजम नहीं हुई कि आखिर एकता ने एक सीजन के चलते इसका अगला सीजन लाने की घोषणा कैसे कर दी? 

विज्ञापन

3 of 10
निया शर्मा - फोटो : Instagram: @niasharma90

मीडिया से बातचीत में नखरे
निया शर्मा मुंबई में टीवी की खबरें जुटाने वाले पत्रकारों के सामने खूब इतराती हैं। वैसे तो उनके बहुत सारे किस्से हैं। ये एक किस्सा उस वक्त का है जब 'नागिन' के चौथे सीजन का ट्रेलर लॉन्च रखा गया। निया शर्मा को मीडिया से मुखातिब होना था। एक तो वह समारोह में देर से पहुंचीं और फिर बाद में भी वहां उनके नखरे शुरू हो गए। उन्होंने आते ही कह दिया कि वह हर एक मीडिया हाउस को अलग-अलग इंटरव्यू नहीं देंगी। हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों की तरह वह भी दरबार लगाकर बात करने के मूड में थीं लेकिन इससे बिफरे पत्रकारों ने समारोह का बहिष्कार करने की बात शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से तब मामला निपटा और निया शर्मा को अलग-अलग इंटरव्यू देने ही पड़े।
 

4 of 10
निया शर्मा, कुशाल टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीजेपी नेता के पोते से प्यार
निया शर्मा ने टीवी में शुरुआत वर्ष 2011 में आए धारावाहिक 'काली- एक अग्निपरीक्षा' में अनु के किरदार से की। इसके बाद वह दिखीं धारावाहिक 'एक हजारों में मेरी बहना है' में। इस शो में निया शर्मा ने मानवी चौधरी का किरदार निभाया। वह इस शो की मुख्य किरदार की बहन के रोल में थीं। बीजेपी की सरकार बन चुकी थी और उत्तर प्रदेश के दिग्गज बीजेपी नेता लालजी टंडन के पोते कुशाल टंडन शो में सेकेंड लीड कर रहे थे। काम करते करते दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि कुशाल और निया के मोहब्बत का रिश्ता हकीकत में भी पनपने लगा। लेकिन, यहां भी निया का मामला लंबा नहीं चल सका। कुशाल टंडन को जैसे जैसे मामला समझ आता गया, वैसे वैसे वह खुद को निया से दूर करते गए।

 

विज्ञापन

5 of 10
निया शर्मा, रेहाना मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुर्खियां पाने के लिए किया ड्रामा
यह किस्सा पिछले साल की होली का है। होली पर होने वाली पार्टियों में से निया ने वह पार्टी चुनी जिस पर पूरी मीडिया की नजर रहती है। जब निया शर्मा की होली देखने के लिए मीडिया के कैमरे उनके पास पहुंचे तो वहां जमावड़ा लगा हुआ था धारावाहिक 'जमाई राजा' के कलाकारों का। उस समय निया इसी धारावाहिक में काम कर रही थीं। अचानक से वह मीडिया के सामने आईं और उन्होंने उस शो की एक और अभिनेत्री रेहाना मल्होत्रा के होंठों पर किस (Kiss) कर लिया। बताते हैं कि ये उन्होंने पूरी योजना के साथ किया और इसे लेकर हफ्तों तक सुर्खियां बनती रहीं।
 
विज्ञापन

6 of 10
निया शर्मा, रवि दुबे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान रवि से होती थी लड़ाई
धारावाहिक 'जमाई राजा' में रोशनी पटेल का किरदार निभाते समय भी उनके नखरों की खूब खबरें आती थीं। सेट पर समय से न आना, साथी कलाकारों से रूखा बर्ताव करना, उनके लिए आम बात हुआ करती थी। धारावाहिक के मुख्य अभिनेता रवि दुबे भी इंटरव्यू में उनके बारे में बात करना पसंद नहीं करते थे। पूरे धारावाहिक के दौरान निया और रवि के बीच हमेशा ठनी रही। रवि के साथ होने वाले दृश्यों की शूटिंग के लिए भी निया के नखरे सातवें आसमान पर होते थे।

 
विज्ञापन

7 of 10
निया शर्मा, रवि दुबे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रवि के घर तक पहुंचा निया का मामला
होली की पार्टी वाले किसिंग मामले की तरह ही धारावाहिक 'जमाई राजा' का किसिंग सीन भी निया शर्मा के करियर का हाईलाइट प्वॉइंट माना जाता है। निर्माताओं के दबाव में उन्होंने रवि दुबे के साथ सीन तो कर लिया। लेकिन, इसके बाद जो कुछ उनकी टीम की तरफ से प्रचारित किया गया उससे रवि और उनकी पत्नी अभिनेत्री सरगुन मेहता के बीच मनमुटाव हो गया। निया ने ये जताया कि ये सब उन्होंने रवि के साथ सारे मतभेद भुलाकर नए सिरे से रिश्ते जोड़ने के लिए किया है। सरगुन को ये लगता था कि जिसके नाम से उनके पति अब तक चिढ़ते रहे, उन्होंने उसी से दोस्ती फिर से कैसे कर ली। सरगुन ने बाद में मीडिया के सामने इसे लेकर खूब सफाई भी दी।

8 of 10
निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब आईं ट्रोलर्स के निशाने पर
निया शर्मा के अभिनय को लेकर बहुत कम ही लिखा गया है। लेकिन उनके फैशन को लेकर उनकी पीआर टीम खूब सक्रिय रहती है। हालांकि, इसके चलते वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। कई बार उन्होंने अपने होठों पर अजीब रंगों की लिपस्टिक लगाकर फोटो सोशल मीडिया पर जारी की हैं। इसके लिए ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। हालांकि, निया शर्मा को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह बार-बार कभी नीली, कभी पीली तो कभी चमकीली लिपस्टिक लगाकर अपने फोटोज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जारी करती रहती हैं।

 

9 of 10
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90
बोल्ड तस्वीरों से बनी पहचान
निया शर्मा और सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोलर्स का रिश्ता तो बहुत पुराना है। जिस समय निया शर्मा टीवी पर एक संस्कारी लड़की का किरदार निभा रही थीं, उसी वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ बोल्ड तस्वीरें जारी करके हंगामा मचा दिया था। इस पर उनका कहना यह था कि एक कलाकार के रूप में वह टीवी पर किसी भी तरह का कोई भी किरदार कर सकती हैं। चाहे वह किसी संस्कारी लड़की का हो या फिर किसी नशीली बोल्ड लड़की का। और एक कलाकार की पहचान भी यही है कि उसे जो भी किरदार मिले, वह उसे चुनौती समझ कर ले।
विज्ञापन

10 of 10
निया शर्मा - फोटो : Instagram: @niasharma90
प्रायोजित था सेक्सिएस्ट वूमन का खिताब?
लंदन के साप्ताहिक अखबार की 50 सेक्सिएस्ट वूमन लिस्ट में दो साल पहले तीसरा नंबर पाने को लेकर निया शर्मा इतराती रही हैं, वह खिताब मुंबई की टीवी हस्तियों के बीच हर साल तैरता रहता है। ऐसे पुरस्कार देने वाले संस्थानों का बैकग्राउंड चेक करने पर हमेशा मामला संदिग्ध ही नजर आया। तमाम टीवी सितारे कहते हैं कि इस तरह के पुरस्कारों के लिए उनसे भी संपर्क किया जाता है, लेकिन प्रायोजित पुरस्कारों में उनकी दिलचस्पी नहीं रहती। पिछले साल घोषित हुई इस लिस्ट में सुरभि चांदना को कटरीना कैफ से ऊपर स्थान मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें