एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहबब्तें' में इस वक्त सब कुछ अच्छा चल रहा है। एक ओर रोशनी और आदित्य के बच्चे को मिहिका मां की ममता दे रही है तो वहीं आलिया भी अपना प्यार नन्हें आदी पर लुटा रही है। अगर आपको ऐसा लगता है कि सीरियल 'ये हैं मोहबब्तें' में आने वाले वक्त में सब कुछ अच्छा होगा तो आप गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं क्योंकि जो खबरें आ रही हैं उनसे साफ हो गया है कि सीरियल में जल्द ही सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
Yeh Hai Mohabbatein
सीरियल में चल रहे ट्रैक की बात करें तो रमन और इशिता के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश है और परिवार में नन्हें आदी आने के बाद फिर से भल्ला परिवार में खुशियां आ गई है। सूत्रों की मानें तो यह खुशियां कुछ ही पल की मेहमान हैं क्योंकि सीरियल में आना वाला ट्विस्ट सब कुछ तबाह कर देगा।
विज्ञापन
3 of 5
Yeh Hai Mohabbatein
जानकारी के मुताबिक सीरियल जल्द ही 3 से 6 महीने का लीप लेने वाला है जिसके बाद शो की कहानी में बड़ा बदलाव आएगा। कहा जा रहा है कि लीप के बाद 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में रोशनी और आदित्य भल्ला की फिर से वापसी होगी। दोनों की शो में वापसी होने के बाद आलिया और रोशनी में आपस में दिक्कतें शुरू हो जाएंगी क्योंकि आलिया रोशनी के बच्चे को उसकी गैर हाजिरी में अपना बच्चा समझकर पाल रही थी।
4 of 5
Yeh Hai Mohabbatein
दूसरी ओर सिम्मी सुधर जाएंगी और भल्ला परिवार के साथ घुलमिलकर रहने लगेंगी। लेकिन रोमी और मिहिका के बीच फिर से दिक्कतें शुरू हो जाएंगी जिसकी वजह मिहिका का रोशनी के बच्चे आदी को गोद लेने की जिद होगी। सीरियल में आगे आप देखेंगे कि इशिता मिहिका की इस जिद को सुनकर दुखी होगी। वहीं मिहिका की यही जिद इशिता और उसकी सास यानी कि तोषी जी के बीच दूरियां आ जाएंगी।
खबरों की मानें तो तोषी जी इशिता के बर्ताव से परेशान हो जाएंगी और उसे मारने का सोचेंगी। तोषी जी इशिता के लिए दूध लेकर जाती है जिसमें जहर होता है। इशिता उस जहर वाले दूध को पी लेगी। फिलहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इशिता की सीरियल में मौत होगी या फिर वह बच जाएंगी। 'ये है मोहबब्तें' सीरियल इससे पहले कई लीप ले चुका है। आजकल शो की टीआरपी काफी कम है ऐसे में मेकर्स का यह फैसला टीआरपी में कितना उछाल लाएगा यह तो वक्त ही बताएगा।