फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज- प्रेरणा की शादी देख भड़क गए फैंस, एकता कपूर को दे दी नसीहत

Fri, 12 Jul 2019 08:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कसौटी जिंदगी की 2 - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार प्लस का टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शो के ट्विस्ट्स के साथ-साथ ऑडियंस को अनुराग बासु (पार्थ समथान) और प्रेरणा शर्मा (एरिका फर्नांडिस)  की लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है। लेकिन हाल ही में शो के नए प्रोमो सामने आने के बाद से फैंस नाराज नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram
दरअसल हाल ही में जो प्रोमो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि प्रेरणा और अनुराग अलग हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रेरणा, मिस्टर बजाज (करण सिंह ग्रोवर) से शादी कर रही हैं। इस बात से अनुराग का दिल टूट गया है।


 
विज्ञापन

3 of 6
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram
बता दें कि यही बात फैंस को बिल्कुल पंसद नहीं आ रही है और सोशल मीडिया पर कसौटी जिंदगी 2 को ट्रोल करना शुरू कर दिया गया है। फैंस जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और स्टार प्लस  सहित एकता कपूर को नसीहत दे रहे हैं।
 


 

4 of 6
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : twitter
स्टार प्लस के पोस्ट पर एक यूजर ने गुस्से में लिखा- 'रीबूट के नाम पर दर्शकों को धोखा दिया जा रहा है.. अगर प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी ही दिखानी थी, तो कसौटी जिदंगी की 2 क्यों बनाया! आपको पता है कि लोग सिर्फ अनुराग और प्रेरणा की वजह से kzk2 देखते हैं.. दोनों की लव स्टोरी को बर्बाद कर दिया गया।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram
इसके साथ ही दूसरे यूजर ने लिखा, '2001 से बाहर आओ... ये 2019 है.. आज के जमाने में महिलाएं इस तरह के लोगों (मिस्टर बजाज) से डील करना जानती हैं... वे बहादुर, समझदार और मजबूत होती हैं। शादी ही हर परेशानी का हल नहीं है।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : file photo
गौरतलब है कि अभी तक के शो में दिखाया गया था कि बजाज से डील करने के बाद प्रेरणा उनके साथ विला में शिफ्ट हो जाती हैं। मेहंदी और संगीत की रस्म के बाद दोनों शादी के लिए कुलदेवी के मंदिर में जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ बासुबाड़ी में भी अनुराग और प्रेरणा की शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन अचानक वहां रॉनित पहुंच जाता है और अनुराग को वीडियो दिखाकर बताता है कि प्रेरणा उससे नहीं, बल्कि मिस्टर बजाज से शादी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें