फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: रंग लाई नेहा पेंडसे के फैन्स की मेहनत, हो रही है शो में दोबारा एंट्री

Sun, 28 Oct 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha pendse

बिग बॉस सीजन 12 अब तक का सबसे फ्लॉप सीजन माना जा रहा है। हालांकि मेकर्स शो को हिट करने में सिर से पांव तक का जोर लगाने में लगे हुए हैं लेकिन उनके नये-नये हथकंडे लगातार फेल होते दिख रहे हैं। बता दें कि टीआरपी में भी शो धड़ाम से नीचे गिरा है। अब खबर है कि शो से बाहर हुई कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे एक बार फिर घर में एंट्री करने जा रही है...

विज्ञापन

2 of 5
neha pendse

माना यह भी जा रहा है कि नेहा के साथ-साथ शो मे ंपिछले सीजन 11 के विकास गुप्ता और विनर शिल्पा शिंदे भी दस्तक देंगी। इससे साफ जाहिर होता है कि ऐसा शो की टीआरपी में इजाफा करने के लिए किया जा रहा है। खैर अब बात करेंगे शो में दोबारा एंट्री करने वाली नेहा पेंडसे की। बता दें कि नेहा के घर से अचानक निकल जाने से उनके फैन्स खासा नाराज हो गए थे। जिसके चलते उन्होंने नेहा को शो में दोबारा लाने की सोशल मीडिया पर मांग की।

विज्ञापन

3 of 5
neha pendse

इसी लोकप्रियता को देखते हुए नेहा को बिग बॉस 12 में दोबारा एंट्री दी जाने की बात चल रही है। नेहा की यह एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए होगी। नेहा को हाल में ही बिग बॉस 12 का प्रोग्रामिंग टीम से कॉल भी किया गया है। नेहा के घर से बाहर होने के बाद कई दिनों तक #BringNehhaPendseBack ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा था।

4 of 5
neha pendse
नेहा के फैन्स को भरोसा नहीं हो रहा था कि नेहा जैसी बड़ी सेलेब्रिटी इतनी जल्दी घर से बाहर जा सकती हैं। यहां तक कि नेहा ने खुद घर से बाहर आकर इस बात पर अचम्भित हुईं जा रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha pendse
लेकिन आपको बता दें कि अगर नेहा घर में गईं तो अब उनकी दुश्मन दीपिका कक्कड़ होगीं क्योंकि नेहा जब घर से बेघर हुई थीं तो उन्होंने दीपिका पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। ऐसे में दीपिका से मेघा धाडे की भी नहीं बनती है तो नेहा घर में मेघा के साथ ज्यादा घुलती-मिलती नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें