फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से नेहा हुईं बाहर तो 'कसौटी' में कोमोलिका की एंट्री, इस हफ्ते ये खबरें रहीं सुर्खियों में

Tue, 16 Oct 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
neha kapil hina khan
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
komolika
अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी में हुई कोमोलिका की एंट्री
'कसौटी जिंदगी के' शुरू हो चुका है और शुरू होते ही ये शो टीआरपी की दौड़ में शामिल हो गया। अब हो भी क्यों ना एकता कपूर ने एक बार फिर छोटे पर्दे की सबसे दर्दभरी लव-स्टोरी को दर्शकों के सामने पेश जो कर दिया है। पिछले कुछ हफ्ते में शो की कहानी 'अनुराग' और 'प्रेरणा' पर ही टिकी दिखी लेकिन अब शो में कोमोलिका के लुक को लेकर चल रहे सस्पेंस को एकता कपूर ने खत्म कर दिया है। शो में कमोलिका की एंट्री हो गई है जिसे देखकर हिना खान के फैंस काफी खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 6
kapil sharma
शादी से पहले कपिल शर्मा पहुंचे बगलामुखी मंदिर
एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। शादी का यह फंक्शन चार दिन तक चलेगा। कपिल शर्मा की शादी उनके पंजाब में स्थित घर से होगी। पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिस्पेशन देंगे। जिंदगी की नई पारी शुरू करने से पहले कपिल शर्मा हिमाचल प्रदेश में स्थित मां बगलामुखी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मां के दरबार में हवन करवाया। कपिल शर्मा के आने की जानकारी मिलते ही उनके फैंस मंदिर में उमड़ पड़े। कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। इस बात की जानकारी कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।

4 of 6
kbc and bigg boss
TRP में अमिताभ बच्चन से पिछड़ गए सलमान खान
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की 40वें हफ्ते की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को इस हफ्ते जबरदस्त फायदा पहुंचा। टीआरपी रेटिंग में ये शो टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा। इसकी एक वजह बिनिता जैन रहीं, जिन्होंने पिछले हफ्ते एक करोड़ की राशि जीती। 'बिग बॉस 12' को इस हफ्ते भी नुकसान उठाना पड़ा। रेटिंग में बिग बॉस को 19वें स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
neha pendse
नेहा पेंडसे 'बिग बॉस' से हुईं बेघर
'बिग बॉस' में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे घर से बेघर हो गई हैं। उनके साथ करणवीर और श्रीसंथ भी नॉमिनेट थे और तीनों ने काल कोठरी की सजा भी एक साथ भुगती थी। वहीं, नेहा को निकालने के पीछे शो के मेकर्स ने बड़ी वजह बताई है। नेहा को घर में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट बताया जाता रहा है और घरवालों के मुताबिक वह किसी भी टास्क में एक्टिव भी नजर नहीं आती थीं। घर से निकलने के बाद नेहा श्रीसंथ और दीपिका पर जमकर भड़कीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ के पति शोएब को मिला बड़ा ब्रेक
'बिग बॉस' में दीपिका कक्कड़ अपने गेम को लेकर घरवालों के निशाने पर आ गई हैं। वहीं उनके पति शोएब को बड़ा शो मिला है। इस बात की जानकारी शोएब ने इमोशनल पोस्ट लिखकर दी। शोएब ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'इश्क में मरने और मारने, आ रहा हूं मैं एक नए किरदार के साथ। किरदार नया, नाता पुराना। लंबे समय बाद कलर्स के साथ जुड़ने के लिए खुश हूं। जल्द ही आप लोगों से मिलने के लिए बेताब हूं। साथ ही नया रोल अदा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। दीपिका काश तुम्हें बता पाता, तुम्हें याद करता हूं। वैसे हम बस 1.5 महीने स्क्रीन पर दूर हैं। तो दोस्तों, अब आप जानते हैं कि आपको क्या करना है, आपको वापस कलर्स से जुड़ना होगा।’
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें