इंडियन आइडल का मौजूदा ग्यारहवां सीजन जैसे जैसे अपने फाइनल के करीब पहुंच रहा है, इसके नियमित दर्शक इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार विजेता ट्रॉफी किसे मिलेगी। प्रतियोगिता में अब चोटी के छह गायक ही बचे हैं और इस सप्ताहांत प्रसारित होने वाले एपिसोड में ये प्रतियोगी इस बार ही मैन के नाम से मशहूर रहे अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के स्वागत की खास तैयारी कर रहे हैं।