फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हिमांश कोहली को भूल नहीं पा रही हैं नेहा कक्कड़, रियलिटी शो में फिर से फूट-फूटकर रोईं

Mon, 18 Feb 2019 12:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar
नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । कुछ महीने पहले ही नेहा का एक्टर हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हो गया। इसके बाद तो नेहा गम में डूब गईं । हालांकि उन्होंने काम करना बंद नहीं किया। नेहा जिस शो में जातीं वहां ही उनको इमोशनल होते देखा गया ।
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar
हाल ही में नेहा 'सुपर डांसर' के शो पर पहुंची थीं । इस दौरान वो एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान अचानक ही इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे । डांस रियलिटी शो के दौरान कंटेस्टेंट देविका अपनी गुरु ऐश्वर्या के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar
इस परफॉर्मेंस में 'माही वे' गाना बज रहा था जो नेहा कक्कड़ ने गाया है। इस डांस परफॉर्मेंस को देख नेहा कक्कड़ को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली की याद आई और वो वहां रोने लगीं । सोशल मीडिया पर नेहा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
neha kakkar
हिमांश और नेहा पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद हिमांश और नेहा ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। नेहा ने एक पोस्ट में लिखा, 'आज कुछ ज्यादा ही टूट गई हूं इसलिए अब अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं ।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar
'मैं शेयर भी नहीं कर सकती कि मुझे क्या मिला। मुझे पता है कि अब सब लोग इस बारे में बात करने लग जाएंगे। लोग मुझे जज करेंगे। पता नहीं लोग क्या बोलेंगे। कुछ तो ऐसा भी कहेंगे जो मैंने किया भी नहीं। लेकिन कोई बात नहीं यह सब सुनने की और सहने की मुझे आदत हो गई है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें