फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पद से इस्तीफा देते ही चर्चा में आए नवजोत सिंह सिद्धू, इन 4 बयानों को लेकर खूब हुआ था विवाद

Sun, 14 Jul 2019 04:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। नवजोत सिंह सिद्धू अपना मंत्रालय बदले जाने से कई महीनों से नाराज चल रहे थे। 

चुनाव की तैयारियों को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा के शो को अलविदा कह दिया था जिसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी। हालांकि उस वक्त ऐसी चर्चाएं थीं कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की तरफदारी करना उन पर भारी पड़ा। विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने उनसे दूरी बना ली। बहरहाल अब देखना होगा कि क्या सिद्धू दोबारा कपिल के शो में  वापसी करते हैं या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
navjot singh siddhu - फोटो : file photo
पुलवामा आतंकी हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सबसे पहले यह बयान दिया था। सिद्धू के इस बयान के बाद ही बवाल मचा। यहां तक कि उनके कपिल शर्मा शो छोड़ने की भी खबरें आने लगी थीं। उस वक्त सिद्धू ने अपने बयान में कहा था- 'चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।' 
विज्ञापन

3 of 5
Navjot singh sidhu - फोटो : file photo
सिद्धू की सोशल मीडिया पर ट्रोल होने की दास्तान काफी लंबी है। पहले बयान के बाद जब सिद्धू यूजर्स के निशाने पर आए तो उन्होंने एयर स्ट्राइक के बाद यू-टर्न लिया। हालांकि सिद्धू के बदले बोल भी लोगों को रास नहीं आए और वह उन्हें ट्रोल करने लगे। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद सिद्धू ने ट्वीट किया था - 'लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है। भारतीय वायुसेना की जय हो।' 

4 of 5
Navjot Singh Sidhu - फोटो : File Photo
एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था। हालांकि विंग कमांडर अभिनंदन को पाक सेना ने पकड़ लिया था। भारत के कूटनीतिक दवाब के बाद पाक प्रधानमंत्री ने कमांडर को बिना शर्त वापस भेजने का फैसला किया। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद सिद्धू फिर से तरफदारी करने लगे जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। सिद्धू ने ट्वीट किया था- 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
पाक प्रधानमंत्री की तारीफ करने के बाद सिद्धू ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद नवजोत फिर से ट्रोल होने लगे। इस ट्वीट में सिद्धू ने लिखा- 'जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं- चाणक्य।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें