टीवी जगत के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' वर्षों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। दर्शकों के पसंदीदा सीरियलों में से एक यह शो पिछले 14 वर्षों से लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला रहा है। इन मुस्कुराहटों का सबसे बड़ा कारण शो में काम कर रहे कलाकार हैं और इन्हीं कलाकारों में से एक थे जेठालाल की दुकान पर काम करने वाले नट्टू काका। बता दें कि नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक अपने 57 साल के करियर में 350 से अधिक हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन एक समय इस मंझे हुए कलाकार के जीवन में ऐसा समय भी आया था, जब उनके पास उनके बच्चों की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे। आज इस महान कलाकार के 78वें जन्मदिवस पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। पढ़िए...