फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्कबाज का प्रोमो आया सामने, शिवाय की जिंदगी में होने वाला है बड़ा उल्टफेर

Thu, 25 Jan 2018 05:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
ishqbaaaz
स्टार प्लस का चर्चित धारावाहिक इश्कबाज हाल ही में बंद होने की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बना हुआ था। इसके बाद सीरियल के निर्माता गुल खान ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहों का कोई सिर पैर नहीं है। बता दें, हाल ही में इस धारावाहिक के एक प्रोमो को दर्शकों के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस सीरियल में रुढ़िवादी सोच को तोड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन

2 of 3
ishqbaaaz
इस धारावाहिक के रिलीज हुए प्रोमो में दिखाया गया है कि शिवाय सिंह ओबेराय जो अपने असूलों का एक पक्का आदमी है और अपनी काबिलियत के दम पर एक सफल बिजनेसमैन भी बना है लेकिन जल्द ही अब उसकी लाइफ में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। इस धारावाहिक का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ishqbaaaz
इस प्रोमो में शिवाय काफी लाचार नजर आ रहा है और मंदिर में वीआईपी आवभगत ना मिलने की वजह से वह काफी निराश लग रहा है और जैसे ही मंदिर के बाहर खड़ा हुआ गार्ड शिवाय को मंदिर में जाने के लिए लाईन में लगने के लिए कहता है तो वह बेबस हो जाता है। शिवाय को इस हालात में देखकर दादी शिवाय से कहती है कि अब समय आप चुका है कि अपना अंहकार दूर किया जाए।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें