फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nach Baliye 9 में नजर आ सकती हैं ये 10 जोड़ियां, हिना खान-दृष्टि धामी के साथ इनके नाम की भी है चर्चा

Sat, 06 Apr 2019 04:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Nach Baliye - फोटो : social media
मशहूर डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-9' का जल्द आगाज होने वाला है। इस बार कौन-कौन सी जोड़ी इस शो में अपने डांस का जलवा दिखाएगी इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स के नाम भी इस शो से जुड़ते नजर आ रहे हैं। खबर है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर खान इस शो को साथ में जज करते दिखेंगे। वहीं कंटेस्टेंट के तौर भी कुछ बड़े सेलिब्रिटीज के नाम सामने सामने आए हैं। चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे जो इस बार नच बलिए का हिस्सा बन सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
Anita Hassnandani And Rohit Reddy - फोटो : instagram
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
अनीता हसनंदानी ने फिल्मों के साथ कई बड़े सीरियल्स में काम किया है। ये हैं मोहब्बते में उनके काम को काफी पसंद किया। अनीता ने 14 अक्टूबर 2013 को रोहित रेड्डी के साथ शादी की। इन दोनों के नच बलिए में हिस्सा लेने की चर्चा है
विज्ञापन

3 of 11
Prince Narula and Yuvika Chaudhary - फोटो : instagram
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
सलमान के शो 'बिग बॉस' में प्यार का इजहार करने वाले प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे। ये दोनों भी नच बलिए में नजर आ सकते हैं।

4 of 11
Drashti Dhami And Neeraj Khemka - फोटो : instagram
दृष्टि धामी और नीरज खेमका
मशहूर टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने मधुबाला, एक इश्क एक जुनून, दिल मिल गए, झलक दिखला जा में काम किया है। दृष्टि धामी, नीरज खेमका के साथ 21 फरवरी 2015 को शादी के बंधन में बंधी। अब खबर है कि ये जोड़ा नच बलिए के मंच पर नजर आएगा। 
विज्ञापन

5 of 11
Rubina Dhiliak and Abhinav Shukla
रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला
रुबीना और अभिनव ने बीते साल 21 जून को एक भव्य समारोह में शादी की थी। बताया जा रहा है कि ये दोनों भी शो में प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन

6 of 11
Divya Agarwal and Varun Sood - फोटो : instagram
दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद
Ace of Spades एक साथ नजर आने वाली सेलिब्रिटी जोड़ी दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद भी इस रियलिटी शो में डांस करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
Sana Khan and Melvin Louis - फोटो : instagram
सना खान और मेल्विन लुई
मशहूर अभिनेत्री सना खान अपने प्रेमी मेल्विन लुई के साथ शो में भाग लेती नजर आ सकती हैं।

8 of 11
Hina Khan And Rocky Jaiswal - फोटो : instagram
हिना खान और रॉकी जायसवाल
हिना खान और रॉकी जायसवाल के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। दोनों की मुलाकात सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। दोनों अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं।

9 of 11
Sreesanth And Bhuvneshwari Kumari - फोटो : instagram
श्रीसंत और भुवनेश्वरी कुमारी
मशहूर क्रिकेटर श्रीसंत को बिग बॉस में नजर आए थे। कहा जा रहा है वो अपनी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी के साथ रियलिटी शो में भाग लेंगे।

10 of 11
Rohan Mehra and Kanchi Singh - फोटो : instagram
रोहन मेहरा और कांची सिंह
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाने वाले रोहन मेहरा और कांची सिंह पिछले कुछ समय से रिलेशन में हैं। रोहन पहले बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। और इस बार वो अपनी गर्लफ्रेंड कांची के साथ नच बलिए में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
Kavita Kaushik and Ronnit Biswas - फोटो : instagram
कविता कौशिक और रोनित बिसवास
अभिनेत्री कविता कौशिक यानि मिस चौटाल अपने पति रोनित बिसवास के साथ रियलिटी शो में डांस करती नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें