फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिए 9' से जुड़ा बड़ा खुलासा, शो जीतने वाले को सलमान देंगे अब तक का सबसे बड़ा ऑफर

Wed, 07 Aug 2019 02:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nach Baliye 9 and Salman Khan - फोटो : file photo
फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान हरदम नए नए कलाकारों को लॉन्च करते ही रहते हैं। हाल ही में डांस रियेलिटी शो नच बलिए को शुरू करने के बाद सलमान ने इसी शो के कंटेस्टेंट्स के लिए एक खास खबर दी है। ये खुश खबरी किसी भी कंटेस्टेंट के लिए फिल्मों में लॉन्च होने से कम नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
खबर यह है, सलमान ने कहा है कि जो जोड़ी ये शो जीतेगी उस जोड़ी की फीमेल कंटेस्टेंट को 'दबंग 3' में एक डांस नंबर करने का सुनहरा मौका मिलेगा। फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग जोरो शोरों से चल रही है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम' हुआ भी शूट हो चुका है, जिसमें सलमान के साथ 'लवयात्री' अभिनेत्री वरीना हुस्सैन भी ठुमके लगा चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Dabangg 3 - फोटो : social media
अब फिल्म के लिए एक और खास डांस नंबर शूट किया जाना है। खबरों की मानें तो सलमान और उनकी टीम शो पर कड़ी निगरानी रख रही है, शो की विनर जोड़ी की फीमेल कंटेस्टेंट उनके साथ फिल्म में इसी खास डांस नंबर में शामिल होगी। 

4 of 5
दबंग 3 - फोटो : file photo
फिल्म निर्माता की ओर से ये कहा गया है कि वह अपनी टीम के साथ इस पूरे प्रकरण पर अपनी योजना बना चुके हैं। निर्माताओं ने सितंबर के आखिर तक इस गाने को शूट करने की योजना भी बना ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahesh Manjrekar - फोटो : file photo
सलमान खान अपनी इस 'दबंग' फ्रेंचाइजी फिल्म से अपने दोस्त महेश मांजरेकर की छोटी बेटी साई मांजरेकर को भी लॉन्च कर रहे हैं। साई रॉबिनहुड पांडे यानी की सलमान खान की पहली प्रेम रुचि को किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। प्रभु देवा निर्देशित और अरबाज खान निर्माणित यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें