फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिए 9' में क्यों अपने एक्स के साथ डांस कर रहीं ये एक्ट्रेस, खुद बताई वजह

Fri, 26 Jul 2019 08:12 AM IST
shrilata biswas मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
urvashi dholakia - फोटो : social media
देख भाई देख में शिल्पा, कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका और चंद्रकांता में रानी इरावति, ये ऐसे किरदार हैं जिन्होंने अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया को छोटे परदे का बड़ा स्टार बनाया। इन दिनों उर्वशी नच बलिए के सीजन 9 की तैयारी कर रही हैं जिसमे वह अपने पूर्व सहचर अनुज सचदेव के साथ नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
urvashi dholakia - फोटो : social media
नच बलिए सीजन 9 की क्या खासियत है और दर्शकों को इस बार क्या नया देखने को मिलेगा? 
यह शो हरदम नृत्य और जोड़ियों पर ही केंद्रित रहा है। हर बार इस शो में उन्हीं जोड़ियों को बुलाया जा रहा है जिनका करीब का रिश्ता है या रहा है। रिश्ते में रह चुकी जोड़ियों को लेकर ये शो एक नई तरह की कहानी रच रहा है। यह दिलचस्प तो है ही लेकिन खतरनाक भी हो सकता है। यही इस शो की यूएसपी है। मुझे अपने पूर्व मित्र के साथ नाचने में कोई दिक्कत नहीं है। आखिर उस इंसान को मैं अच्छे से जानती हूं और जब मैं अनजान व्यक्तियों व कलाकारों के साथ काम कर सकती हूं फिर मुझे अपने एक्स के साथ काम करने में कैसी परेशानी।
विज्ञापन

3 of 6
urvashi dholakia - फोटो : file photo
आप कई रिएलिटी शोज का हिस्सा रहीं, बिग बॉस सीजन 6 भी जीता था। इस शो में जीत की रणनीति क्या होगी? 
अगर मुझे आपको यह बताने की आजादी होती तो जरूर बताती। हां, अभी अगर कुछ कह सकती हूं तो इतना ही कि खूब मेहनत कर रही हूं और दिल लगाकर नाचने वाली हूं। अच्छा नाचने के अलावा मेरे पास और कोई रणनीति नहीं है। 

4 of 6
urvashi dholakia - फोटो : file photo
नौ साल बाद भी कसौटी जिंदगी की के पहले सीजन कोमोलिका को लोग भूले नहीं हैं, किसी कलाकार के लिए किरदार की ऐसी पहचान क्या मायने रखती है?
यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अगर मैंने लोगों को मुझसे नफरत करने में कामयाबी पाई तो किसी कलाकार के लिए यही सबसे बड़ा इनाम है। मैं इतने साल बाद भी अगर लोगों के दिलों में मौजूद हूं तो मैं गर्व से कह सकती हूं कि काम बोलता है। मैं जब भी कोई शो करती हूं तो पूरी तरह उसी पर फोकस रखती हूं और एक बार में एक शो करने से मुझे इसमें फायदा भी मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
Urvashi Dholakia - फोटो : file photo
मुंबई में हर दिन हजारों लोग कलाकार के सपने लेकर आते हैं, उनके लिए कोई सलाह देना चाहेंगी?
जो भी शख्स यहां अभिनेता बनने का ख्वाब लेकर आता है उनको ये ध्यान रखना चाहिए कि इस क्षेत्र में भी कठिन परिश्रम ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। खुद पर पूरा भरोसा रखें और आपकी सोच हमेशा सकारात्मक रहनी चाहिए। नए नए माध्यमों के साथ काम तो बढ़ा है लेकिन चुनौतियां भी बहुत बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Urvashi Dholakia
सिंगल मंदर यानी अकेली मां होने के नाते काम और परिवार में संतुलन का कोई नुस्खा?
जीवन में परिवार ही हमारा सबसे मजबूत संबल होता है। मुझे भी मेरे घरवालों ने काफी समर्थन दिया। जब भी काम पर होती थी तो परिवार ही बच्चों की देखभाल करता था लेकिन मैंने भी बच्चों को कभी अपनी कमी महसूस नहीं होने दी। जो कुछ भी आपके साथ हो रहा है उसे अपने परिवार के साथ जरूर साझा करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें