फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र पाल के किलविष बनने से खुश नहीं थे मुकेश खन्ना, इस वजह से मजबूरी में देना पड़ा था रोल

Sat, 25 Apr 2020 06:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shaktimaan - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के चलते सभी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग बंद हो चुकी है। शूटिंग न होने के वजह से टेलीविजन पर अब पुराने सीरियल्स ही दिखाए जा रहे हैं। दूरदर्शन ने इसमें बाजी मारते हुए अपने हिट सीरियल्स को एक बार फिर ब्रह्मास्त्र के तौर पर इस्तेमाल किया है। रामायण, महाभारत और शक्तिमान जैसे सीरियल्स को दोबारा दिखाकर दूरदर्शन ने सभी चैनल्स को टीआरपी में पीछे छोड़ दिया है। भारत के पहले सुपरहीरो शक्तिमान के प्रसारण से लोगों की पुरानी यादें लौट आई हैं। इस सीरियल में जितना योगदान शक्तिमान यानि मुकेश खन्ना का रहा उतना ही किलविष की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल का भी था।
 
विज्ञापन

2 of 5
shaktimaan - फोटो : Social Media
साल 1997 में शुरू हुए सीरियल शक्तिमान ने आते ही जलवा बिखेरना शुरू कर दिया था। इस सीरियल से खासकर बच्चे बहुत प्रभावित थे। लेकिन इस धारावाहिक में शक्तिमान के दुश्मन किलविष ने भी अपनी भूमिका से लोगों को खासा प्रभावित किया। किलविष  के ताकिया कलाम 'अंधेरा कायम रहे' उस वक्त सबकी जुबान पर था।
विज्ञापन

3 of 5
Surendra Pal - फोटो : amar ujala
लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पहले इस किरदार के लिए मुकेश खन्ना अमरीश पुरी को साइन करना चाहते हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में सुरेंद्र पाल ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो अक्सर मुकेश खन्ना से ये पूछा करते थे कि ये  किलविष का किरदार कौन निभाएगे। इस पर मुकेश खन्ना कहते थे कि इस रोल को सिवाय अमरीश पुरी के कोई नहीं निभा सकता।

4 of 5
surendra pal - फोटो : social media
सुरेंद्र पाल ने बताया कि मुकेश खन्ना कई दिनों तक किलविष के रोल के लिए अमरीश पुरी को मनाते रहे। लेकिन अमरीश पुरी ने ये कहकर रोल के लिए मना कर दिया कि फिल्मों की वजह से उनके पास बहुत काम है और वो टीवी पर काम करने के वो इच्छुक नहीं है। इसके बाद सुरेंद्र पाल ने मुकेश खन्ना से किलविष का किरदार करने की इच्छा जताई। मुकेश खन्ना ने भले इसके लिए हां कर दी लेकिन वो सुरेंद्र पाल की कास्टिंग से बिलकुल भी खुश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surendra Pal - फोटो : social media
सुरेंद्र पाल ने कहा कि जब वो पहली बार मेकअप करके सामने आए तो सब हैरान रह गए। शूटिंग के बाद मुकेश खन्ना ने सुरेंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि वाकई में किलविष ऐसा ही है। इस रोल ने सुरेंद्र को बड़ी सफलता दिलाई। टेलीविजन पर शक्तिमान की वापसी के साथ लोगों के जहन में ये किरदार फिर जिंदा हो गया है।

सलमान से पंगा लेकर अरिजीत सिंह ने चुकाई बड़ी कीमत, आज तक नहीं पिघला भाईजान का दिल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें