टेलीविजन के मशहूर सीरियल 'नागिन' में लीड रोल निभा रहीं हीरोइन मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेंगी। सूत्रों के मुताबिक वो आने वाली फिल्म 'तुम बिन 2' में एक रोमांटिक पंजाबी गाने पर डांस करने जा रही हैं। ये मौनी की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।
विज्ञापन
टीवी की 'नागिन' करेंगी बड़े पर्दे पर एंट्री, दिखाएंगी अपने बोल्ड अंदाज
2 of 6
खबर है कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स मशहूर पंजाबी गाने 'नाच अउंदा नहीं' को सिंगर नेहा कक्कड़ और रफ्तार के साथ फिर से तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन
टीवी की 'नागिन' करेंगी बड़े पर्दे पर एंट्री, दिखाएंगी अपने बोल्ड अंदाज
3 of 6
इस गाने के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा होंगे। सूत्रों की मानें तो इसमें लीड एक्टर्स नेहा शर्मा, आदित्य सील, असीम गुलाटी और तीन अलग-अलग सिंगर्स के साथ दिखाई देंगी।
टीवी की 'नागिन' करेंगी बड़े पर्दे पर एंट्री, दिखाएंगी अपने बोल्ड अंदाज
4 of 6
आपको बता दें कि अभिनव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
टीवी की 'नागिन' करेंगी बड़े पर्दे पर एंट्री, दिखाएंगी अपने बोल्ड अंदाज
5 of 6
28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में जन्मी मौनी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कस्तूरी' और 'पति पत्नी और वो' जैसे कई मशहूर सीरियलों में काम किया है। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'देवों के देव महादेव' में सती का किरदार निभाने के बाद मिली।
टीवी की 'नागिन' करेंगी बड़े पर्दे पर एंट्री, दिखाएंगी अपने बोल्ड अंदाज
6 of 6
खबर है कि इसी सीरियल के सेट पर महादेव का रोल कर रहे मोहित रैना के साथ उनका अफेयर चल रहा है। दोनों अब भी साथ हैं लेकिन आज तक दोनों ने खुलकर इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।