फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: कटरीना को लेकर 'नागिन' ने रखा ऐसा सवाल, सलमान के छूटे पसीने

Sun, 17 Dec 2017 02:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस में हर सीजन की तरह इस बार भी नागिन (मौनी रॉय) शो के सेट पर अपनी अदाओं से आग लगाने पहुंची। साथ ही उन्होंने सलमान की भी क्लास ले डाली। यहां तक कि उन्होंने सलमान के सामने ऐसा सवाल रख दिया जिससे वे हक्का-बक्का रह गए...
विज्ञापन

2 of 5
Salman and Mouni
जी हां, चलिए आपको बता दें कि टीवी सीरियल 'नागिन' से फेमस हुई मौनी रॉय ने इस बार भी शो में आकर बड़ा मजा किया। वे बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने सलमान के साथ सॉन्ग 'दिल दिया गल्ला' पर भी बहुत प्यारा परफोर्म किया। सलमान के साथ परफोर्म करने के बाद उन्होंने कुछ अटपटे सवाल भी किए जिसका सलमान ने बड़ी खूबसूरती से जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Salman and Mouni
मौनी ने सलमान को पहले एक तस्वीर दिखाई जिसमें में वे खुद और कटरीना कैफ थीं। तस्वीर की ओर इशारा करते हुए मौनी ने सलमान से पूछा कि अगर हम दोनों (कटरीना और मौनी) डूब रहे हो तो वे किसे बचाएंगे? पहले तो सलमान कुछ नहीं बोले। फिर एकाएक कहते हैं कि वे खुद भी डूब जाएंगे।

4 of 5
Salman and Mouni
लेकिन इससे पहले सलमान ने मौनी रॉय की चुटकी भी ली। क्योंकि उन्होंने मौनी की तस्वीर को एक्ट्रेस बिपाशा बासु की बताया। इस पर सबने जमकर ठहाके लगाए। इसके बाद सलमान बोले कि वे दोनों के साथ डूब जाएंगे। इसके बाद मौनी ने सलमान से और सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman and Mouni
मौनी ने सलमान से पहले सवाल किया फिर उसके बाद एक और तस्वीर दिखाई। 'नागिन' ने सवाल किया कि वे अपना सीक्रेट किसे बताना चाहेंगे? बता दें कि तस्वीर में सलमान के भाई अरबाज और सुहेल खान थे। इस सवाल पर पहले तो सलमान चौंक गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे अपना सीक्रेट दोनों को आधा-आधा बताएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें