फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2020: खास अंदाज में 'लक्ष्मण' ने दी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं, फैंस को भी दिया ये संदेश

Sun, 10 May 2020 04:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
मदर्स डे के खास मौके पर फिल्मी सितारे भी अपनी मांओं को शुभकामनाएं देने और उनसे जुड़ी यादों को साझा करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं। लॉकडाउन के बीच कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की तस्वीर साझा कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुबह से अब तक कई सितारे अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। सुनील लहरी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दूरदर्शन के मशहूर टीवी सीरियल रामायण के अभिनेता सुनील लहरी ने भी मदर्स डे पर सोशल मीडिया पोस्ट किया है। सुनील लहरी ने रामानंद सागर के रामायण सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद किया और उनके लिए बेहद खास पोस्ट साझा किया है। साथ ही अपने फैंस के लिए खास संदेश दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां की तस्वीर साझा की है। मां की तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। सुनील लहरी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मदर्स डे के अवसर पर मां को शत-शत नमन, सिर्फ आज ही के दिन नहीं बल्कि साल के हर दिन दुनिया की सभी मांओं को प्रणाम'। सोशल मीडिया पर सुनील लहरी का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी के फैंस और कई सोशल यूजर्स,  ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों दूरदर्शन चैनल पर सुनील लहरी का सुपरहिट सीरियल रामायण का दोबारा प्रसारण हुआ तो यह सीरियल अचानक से सुर्खियों में छा गया। इतना ही नहीं रामायण सीरियल ने टीआरपी के मामले में रिकॉर्ड भी बनाया है। दोबारा से शो को मिल रहे प्यार को देखते हुए सुनील लहरी इन दिनों इस शो से जुड़े मजेदार किस्से भी दर्शकों और फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर रामायण सीरियल से जुड़े किस्सों की एक सीरीज शुरू की है। इस सीरीज के तहत वह वीडियो के जरिए शो से जुड़ी हर किस्से फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। वह वीडियो के जरिए अब तक कई मजेदार किस्से बता चुके है। सुनील लहरी के फैंस भी वीडियो पर कमेंट कर उनसे कई सवाल भी करते हैं। 

पढ़ें: Mother's Day 2020: मां के प्यार को दर्शाते हैं बॉलीवुड के ये डायलॉग्स, हमेशा से रहे हैं सदाबहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें