फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन में बी-टाउन बालाओं को कड़ी टक्कर देती हैं छोटे पर्दे की ये अभिनेत्रियां, तस्वीरें देख कह देंगे 'वाह'

Sat, 08 Aug 2020 08:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा तन्ना, हिना खान, मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही टीवी की अभिनेत्रियां भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अगर देखा जाए तो टीवी इंडस्ट्री के कुछ वो नाम भी हैं जो अपने स्टाइल की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही साथ ये बी- टाउन की बालाओं को भी कड़ी टक्कर देती हैं। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं टेलीविजन जगत के सबसे फैशनेबल अभिनेत्रियां। जो सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल स्टेटमेंट से छाई रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हिना खान - फोटो : instagram
हिना खान अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट में बीते सालों से लेकर अब तक जबरदस्त बदलाव आए हैं और बदलाव भी ऐसे जिन्हें काफी सराहा गया है। हिना खान के कुछ बेस्ट अवतार ऐसे भी हैं जो दिग्गज अभिनेत्रियों से काफी मिलते-जुलते हैं। लेकिन हिना स्टाइलिंग में इन अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। इन दिनों हिना टीवी के सबसे चर्चित शो नागिन 5 को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और सीरियल 'उतरन' से मशहूर 'टप्पू' यानी रश्मि देसाई भारत के घर-घर में जानी जाती हैं। रश्मि टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 13 में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। रश्मि को बिग बॉस में उनके फैशन और स्टाइल के लिए भी काफी पसंद किया गया। वो जितनी खूबसूरत भारतीय परिधान में लगती हैं। उतनी ही स्टाइलिश वे वेस्टर्न ड्रेस में भी लगती हैं।

4 of 6
निया शर्मा
एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल टीवी की स्टनिंग बहू निया शर्मा फैशन के जलवे दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कहने को वो भले छोटे परदे की अदाकारा हैं, लेकिन अंदाज, स्टाइल और फैशन में बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
टीवी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वालीं अभिनेत्री मौनी रॉय को सुर्खियों में बने रहना खूब आता है। मौनी ने 2018 में अपना बी-टाउन डेब्यू किया और तब से वह हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। कभी अपने काम से तो कभी अंदाज और फैशन से मौनी चर्चा में रहती हैं। मौनी का इंस्टाग्राम फीड स्टनिंग और स्टाइलिश तस्वीरें से भरा पड़ा है, जिसे देखकर कोई भी बिना 'वाह' कहे नहीं रह पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा तन्ना
हाल ही में टेलीविजन रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की विनर रहीं अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी फैशन में किसी से कम नहीं हैं। करिश्मा तन्ना अक्सर अपने फैशन का जलवा सोशल मीडिया पर बिखेरती रहती हैं। उनके फैंस भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

पढ़ें: सामने आया सुशांत सिंह राजपूत का 'लिखित नोट', रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार का किया था आभार व्यक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें